- मुख्य पृष्ठ
- अपने ईपीएफओ दावा का हस्तांतरण करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
अपने ईपीएफओ दावा का हस्तांतरण करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
उपयोगकर्ता इस पोर्टल की मदद से अपने ईपीएफओ दावों का ऑनलाइन हस्तांतरण कर सकते हैं। एक सदस्य को अपने वर्तमान नियोक्ता या पिछले नियोक्ता के माध्यम से अपने दावे प्रस्तुत करने का विकल्प है। आप आसानी से सभी तरह के दावे के अनुरोधों को भर सकते हैं और नियोक्ता सदस्य के विवरण की पुष्टि/सुधार, अनुमोदन और जमा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
Related Links
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कार्यालयों की खोज करें
देश के विभिन्न राज्यों में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालयों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ता ड्रॉप डाउन मेनू से राज्य, कार्यालय स्थान और जिले के नाम को चुनने के बाद सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। क्षेत्र कोड और कार्यालय कोड के बारे में जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत पंजीकृत प्रतिष्ठानों की खोज करें
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत पंजीकृत प्रतिष्ठानों के बारे में जानकारी हासिल करें। आप प्रतिष्ठानों की खोज दफ्तर के पुराने विशिष्ट क्रमांक, दफ्तर या एक विशिष्ट पिन क्रमांक के माध्यम से कर सकते हैं। आप प्रतिष्ठान के विशिष्ट क्रमांक या नाम की मदद से भी प्रतिष्ठानों की जानकारी ले सकते हैं।
चेन्नई एवं पुदुच्चेरी क्षेत्र के कर्मचारी भविष्य निधि से संबंधित दावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें
आप चेन्नई एवं पुदुच्चेरी क्षेत्र के कर्मचारी भविष्य निधि से संबंधित दावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय का नाम, स्थापना कोड एवं अपनी कर्मचारी संख्या बतानी होगी। वेबसाइट पर उपलब्ध “ खोजें ” भाग के द्वारा आप स्थापना कोड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि खाते से संबंधित शिकायत दर्ज करवाएँ एवं शिकायत के आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें
आप अपने कर्मचारी भविष्य निधि खाते से संबंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको एक शिकायत पंजीकरण प्रपत्र ऑनलाइन भरना होगा जिसमें आपको अपनी कर्मचारी भविष्य निधि खाता संख्या एवं अपना व्यक्तिगत विवरण देना होगा। आप अपनी दर्ज शिकायत की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आप अपनी शिकायत के लिए स्मरणपत्र भी भेज सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि खाते की राशि एवं किये गए दावों की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न लिंक यहाँ उपलब्ध हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के साथ नियोक्ताओं का पंजीकरण
प्रयोक्ता अपने प्रतिष्ठानों के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) सहित ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। प्रयोक्ता राज्य और ईपीएफओ कार्यालय नाम का चयन द्वारा प्रपत्र भर सकते हैं। स्थापना, पैन नंबर, संपर्क विवरण, आदि के नाम के रूप में सूचना की आवश्यकता होती है। पंजीकरण के बाद नियोक्ताओं के लिए लाभ का विवरण भी प्रदान किया गया है।