- मुख्य पृष्ठ
- विभिन्न शैक्षिक छात्रवृत्तियों का विवरण प्राप्त करें
विभिन्न शैक्षिक छात्रवृत्तियों का विवरण प्राप्त करें
विभिन्न स्तरों पर पढाई कर रहे छात्र केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सभी शैक्षिक छात्रवृत्तियों की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। उपलब्ध छात्रवृत्तियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको अपना लिंग, अपनी आयु, मासिक आय, अपने राज्य का नाम एवं किस चीज़ के लिए छात्रवृति चाहिए संबंधित विवरण ऑनलाइन भरना होगा। आप उपलब्ध छात्रवृत्तियों की जानकारी अपने मोबाइल पर भी प्राप्त कर सकते हैं।
Related Links
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणामों की जाँच करें
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणामों की जाँच करें। आप सीबीएसई द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम देख सकते हैं। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए परिणामों की ऑनलाइन जाँच की जा सकती है। उपयोगकर्ता प्रवेश परीक्षा के परिणामों की जांच भी कर सकते हैं।
अखिल भारतीय पूर्व-चिकित्सा/पूर्व-चिकित्सकीय प्रवेश परीक्षा 2016 के बारे में जानकारी प्राप्त करें
आप सत्र 2016-17 के लिए आयोजित होने वाली अखिल भारतीय पूर्व-चिकित्सा/पूर्व-चिकित्सकीय प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जा रही है। आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति, पंजीयन संख्या के भूल जाने, विवरणों को ऑनलाइन ठीक करने, प्रवेश-पत्रक का प्रिंट निकालने इत्यादि ऑनलाइन सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध हैं। परीक्षा केन्द्रों की सूची, पाठ्यक्रम, सहभागी संस्थानों, महत्वपूर्ण तिथियों इत्यादि के बारे में जानकारी यहाँ दी गई है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा खुले शैक्षिक संसाधन के राष्ट्रीय कोष की जानकारी
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत ओपन शैक्षिक संसाधन राष्ट्रीय कोष सभी स्कूल विषयों और श्रेणी के लिए कई भाषाओं में संसाधन उपलब्ध करा रहा है। आपको यहां शैक्षणिक वीडियो, ऑडियो, छवियां, दस्तावेज और परस्पर संवादात्मक मापांक भी मिल सकेंगे। आप ओपन शैक्षिक संसाधन राष्ट्रीय कोष और इसके द्वारा प्रदान किए जा रहे संसाधन के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की पाठ्यपुस्तक ऑनलाइन देखें
आप राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पाठ्यपुस्तक ऑनलाइन देख सकते हैं। यहाँ पहली से बारहवीं (I-XII) तक की कक्षा के सभी विषयों की एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित पाठ्यपुस्तक हिन्दी, अंग्रेजी एवं उर्दू में उपलब्ध है। आप पूरी किताब या इसके अलग-अलग अध्याय यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। साहित्यिक चोरी की सम्भावना को रोकने के लिए इन सभी ऑनलाइन पाठ्यपुस्तकों के पृष्ठों पर वॉटरमार्क दिया गया है। ये सारी पुस्तकें एनसीईआरटी की प्रतिलिप्याधिकार (कॉपीराइट) के अंतर्गत आती हैं।