• मुख्य पृष्ठ
  • इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में चल रहे प्रकरणों की स्थिति का पता करें

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में चल रहे प्रकरणों की स्थिति का पता करें

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में लंबित और निपटाए गए मामलों की जानकारी हासिल करें। इसके लिए आपको प्रकरण क्रमांक, साल और प्रकरण की श्रेणी आदि की जानकारी देनी होगी। आप वादी या प्रतिवादी के नाम से भी जानकारी खोज सकते हैं।

उत्तर प्रदेश की अदालती व्यवस्था की जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता कार्यालय के माध्यम से चल रहे प्रकरणों की जानकारी लेने के लिए न्यायालय के मामलों की सूचना प्रणाली (सीओसीआईएस) एकल खिड़की प्रवेश है। आप यहां पर विभिन्न खोज विकल्पों के माध्यम से जैसे कि वादी का नाम, वाद क्रमांक, विषय, जिला, वाद नोटिस दिनांक आदि के आधार पर किसी भी मामले की नवीनतम जानकारी ले सकते हैं। लखनउ बेंच की रोजाना आधार पर वाद सूची भी यहां उपलब्ध है। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, उपभोक्ता मंच और दूसरे उच्च न्यायालयों के लिंक भी उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से वहां चल रहे मामलों की नवीनतम जानकारी मिल सकती है। विभाग वार और ग्राफ के माध्यम से लंबित, सुनवाई पूरी होने वाले, निरस्त या फिर दूसरी तरह के मामलों की जानकारी यहां उपलब्ध है। यह जानकारी 10 सबसे उपर के विभागों के संबंध में है। विभाग वार, महाधिवक्ता और मुख्य सचिव के लॉगइन और संबंधित सेवाओं की जानकारी भी यहां उपलब्ध है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनउ बेंच के निर्णय, आदेशों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

इलाहाबाद हाईकोर्ट की इलाहाबाद और लखनउ खंडपीठ के निर्णय, आदेशों की ऑनलाइन जानकारी हासिल करें। यहां आपको बड़ी खंडपीठ के निर्णय, निर्दिष्ट मामले, मुख्य या फिर सामूहिक मामलों की जानकारी हासिल हो जाएगी। इसके अलावा ऐसे खास निर्णयों (जो कि समाचार माध्यमों में शीर्षक बने) की जानकारी और भारतीय कानून रिपोर्ट भी उपलब्ध है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनउ बेंच की वाद सूची की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप यहां इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनउ बेंच की वाद सूची की जानकारी ले सकते हैं। आपको यहां दैनिक वाद प्रकरणों की सूची, ताजा वाद प्रकरणों की सूची और अतिरिक्त वाद सूची की जानकारी भी उपलब्ध हो जाएगी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ की वाद सूचियाँ ऑनलाइन प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ की वाद सूचियाँ ऑनलाइन प्राप्त करें। प्रयोक्‍ता तिथि का चयन कर दैनिक वाद और अनुपूरक सूचियां प्राप्त कर सकते हैं। न्यायालयों में दर्ज हुए नए मुकदमों के बारे में जानकारी दी गई है।