- मुख्य पृष्ठ
- श्रेणियाँ
- न्याय, कानून और शिकायत
डाक सेवाओं से संबंधित शिकायत दर्ज कराएँ
आप डाक विभाग में डाक सेवाओं से संबंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। पार्सल खोने, पैसे के वापस नहीं मिलने, पावती रसीद नहीं मिलने, डाक के नहीं मिलने या अनजान डाक मिलने संबंधी शिकायत आप यहाँ दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें संचालन का प्रकार, शिकायत के प्रारूप, सञ्चालन की तारीख, सञ्चालन का विवरण एवं नियत डाक घर, भेजने वाले का नाम एवं पता इत्यादि का विवरण देना होगा। प्रपत्र में विभिन्न राज्यों एवं जिलों में स्थित डाक घरों को चुनने का विकल्प भी दिया गया है ताकि प्रयोक्ता को प्रपत्र भरने में आसानी हो सके।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर खंडपीठ में चल रहे मामलों की जानकारी,अधिवक्ताओं के नाम के आधार पर पता करें
वकीलों के नाम के आधार पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर बेंच में चल रहे वाद की वर्तमान स्थिति की जानकारी हासिल करें। आप वकील का नाम औऱ साल के आधार पर यह जानकारी खोज सकते हैं।
लोक शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराये गये शिकायतों को पुनः स्मरण कराएँ
अगर आप प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के लोक शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराये गये अपने शिकायतों का स्पष्टीकरण चाहते हैं या उसे पुनः स्मरण कराना चाहते हैं तो यह सुविधा आप यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर खंडपीठ की वाद सूचियाँ ऑनलाइन प्राप्त करें
राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर खंडपीठ की वाद सूचियाँ ऑनलाइन प्राप्त करें। प्रयोक्ता तिथि का चयन कर दैनिक वाद और अनुपूरक सूचियां प्राप्त कर सकते हैं। साप्ताहिक और मासिक वाद सूचियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। राजस्थान उच्च न्यायालय के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक उपलब्ध कराए गए हैं।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के ग्वालियर खंडपीठ के निर्णयों और आदेशों की जानकारी प्राप्त करें
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ द्वारा दिए गए फैसले और आदेशों की जानकारी प्राप्त करें। उपयोगकर्ता मुकदमा संख्या, जज का नाम, निर्णय या आदेश की तारीख और पार्टी का नाम दर्ज करके निर्णय और आदेश देख सकते हैं।
गुमशुदा व्यक्ति की रिपोर्ट करें
नागरिक लापता व्यक्ति की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं
ई-कोर्ट की सेवाएं ऑनलाइन लें
ई - न्यायालय परियोजना नागरिक केंद्रित सेवाओं को तत्काल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरु की गई। यह न्यायिक प्रक्रिया और उत्पादकता को दोनों - गुणात्मक और मात्रात्मक तरीके से बढ़ाने, और न्याय प्रणाली को सस्ती , सुलभ, किफायती और नागरिकों के लिए पारदर्शी बनाने में मदद करता है। आप भारत के विभिन्न जिला न्यायालयों द्वारा प्रदान की जा रही ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी और सूचनाएं हासिल कर सकते हैं। सभी प्रदेशों के लिए वाद- प्रतिवाद की जानकारी भी कई विकल्पों - जैसे कि प्रथम दृष्टया विवरण (एफआईआर), पार्टी का नाम, वकील का नाम आदि - के आधार पर उपलब्ध है। भारत के उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों की वेबसाइट के लिंक भी उपलब्ध हैं।
पटना उच्च न्यायालय के मुकदमों की स्थिति की जानकारी
पटना उच्च न्यायालय में लंबित नागरिक और आपराधिक मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ता मुकदमा प्रकार, मुकदमा संख्या और वर्ष प्रदान करके मुक़दमे की स्थिति की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। उन्नत खोज विकल्प उपलब्ध कराया गया है।
जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की ऑनलाइन वाद सूची
जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की ऑनलाइन वाद सूची। प्रयोक्ता तारीख का चयन करके दैनिक वाद सूची और अनुपूरक सूची प्राप्त कर सकते हैं। साप्ताहिक वाद सूची के बारे में विवरण भी उपलब्ध हैं। राजस्थान उच्च न्यायालय तक पहुंच दिया जाता है।
प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखें
प्रधानमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन लिखें। इसके लिए आपको एक प्रपत्र भरना होगा, जिसमें कुछ जानकारियां जैसे कि नाम, विषय, आवासीय पता और ईमेल पता आदि देना होगा। अपने प्रश्नों और टिप्पणियों को भी ऑनलाइन लिखकर प्रपत्र जमा कराएं।