- मुख्य पृष्ठ
- श्रेणियाँ
- न्याय, कानून और शिकायत
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ शासकीय वेबसाइट
यह सेवा नागरिकों को छत्तीसगढ़ में उपलब्ध विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी प्रदान करता है |
राष्ट्रीय महिला आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत की स्थिति की जानकारी लें
राष्ट्रीय महिला आयोग के पास दर्ज कराई गई शिकायत की अद्यतन स्थिति की जानकारी हासिल करें। आयोग के पास दर्ज शिकायत की स्थिति की जांच करने के लिए आपको शिकायत क्रमांक या इस्तेमालकर्ता आईडी नंबर और कूटशब्द के माध्यम से लॉगइन करना होगा। इसके बाद आप अपने आवेदन की स्थिति का पता लगा सकते हैं। लॉगइन करने संबंधी निर्देश भी दिए गए हैं।
लोक शिकायत निवारण प्रणाली (पीजीआरएस)
उपभोक्ता ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है
भारतीय समाचार पत्रों के पंजीयक कार्यालय में पंजीकृत अखबारों के नाम की जानकारी
भारत के समाचार पत्रों के पंजीयक के पास पंजीकृत शीर्षकों की जानकारी हासिल करें। पंजीकृत शीर्षकों की जानकारी के लिए आपको पंजीकरण संख्या, नई पंजीकरण संख्या, राज्य, भाषा, शीर्षक, वर्ष, प्रकाशन की अवधि या प्रकाशन का स्थान आदि की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
राष्ट्रपति सचिवालय में अपनी अपील दर्ज करें
आप राष्ट्रपति सचिवालय में अपनी अपील ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। राष्ट्रपति के समक्ष अपनी शिकायत या अनुरोध दर्ज करवाने के लिए आपको राष्ट्रपति सचिवालय के अंतर्गत अपना पंजीकरण करवाना होगा। आप अपनी दर्ज शिकायत या अनुरोध की स्थिति की जानकारी भी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं
मध्य प्रदेश पुलिस को अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराएं। इसके लिए आपको जिला, पुलिस थाना, शिकायत का प्रकार, घटना होने की तारीख, संदिग्ध का विवरण आदि की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
विकलांग व्यक्तियों के लिए आयुक्त से शिकायत दर्ज कराने मदद लें
सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अंतर्गत मुख्य आयुक्त (विकलांग व्यक्तियों के लिए) के दफ्तर में शिकायत दर्ज कराने संबंधी पूरी जानकारी उपलब्ध है। किसके पास पहुंचें, कैसे पहुंचें और कौन कौन से दस्तावेज लेकर जाएं आदि पूरी जानकारी यहां उपलब्ध है। राज्यों के आयुक्तों (विकलांग व्यक्तियों के लिए) की जानकारी भी यहां उपलब्ध है। आप विकलांग व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण आदेश और नियमों की जानकारी भी यहां से ले सकते हैं।
भारतीय समाचार पत्रों के पंजीयक कार्यालय में समाचार पत्र पंजीकरण आवेदन की स्थिति ऑनलाइन पता करें
भारतीय समाचार पत्रों के पंजीयक के पास समाचार पत्र, पत्रिका और अन्य प्रकाशनों के शीर्षकों के खिताब के पंजीकरण के लिए दिए आवेदन की वर्तमान स्थिति की जानकारी लें। आप अपने आवेदन की स्थिति राज्य, जिला, मालिक का नाम और जिला दंडाधिकारी की जानकारी की मदद से खोज सकते हैं।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाएँ
आप राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा। शिकायत दर्ज करवाने का प्रारूप यहाँ दिया गया है। आप पहले से दर्ज शिकायत की स्थिति भी यहाँ देख सकते हैं। इसके लिए आपको शिकायत संख्या, शिकायतकर्ता का नाम, संबंधित घटना की तिथि, डायरी संख्या, पीड़ित का नाम एवं स्थान इत्यादि की जानकारी देनी होगी। आप राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं राज्य मानवाधिकार आयोग के शिकायत प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत लॉग इन कर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) पर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करें
आप भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं से संबंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। आपको ऑनलाइन शिकायत करने के लिए टेलीकॉम क्षेत्र का चयन करना होगा और अपना नाम,पता और शिकायत से संबंधित जानकारी प्रदान करनी होगी।