स्थानीय सेवाएँ

2307 सेवाएं

तमिलनाडु सरकार द्वारा दी जा रही ऑनलाइन सेवा

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तमिलनाडु राज्य में गैर स्नातकों के लिए प्रमाण पत्र, छोड़ी गई महिलाएं, समुदाय, स्थानीय निवासी आदि के प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं। आप किसी एक दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस का चयन कर पंजीकरण करवा सकते हैं। साथ ही आपको कुछ जानकारियां जैसे नाम, पिता का नाम, व्यवसाय, वर्तमान और स्थायी निवास का पता आदि देना हगा। आपके पास अंग्रेजी या फिर तमिल प्रपत्र का इस्तेमाल करने का विकल्प मौजूद है।

दक्षिण अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आश्रयों का विवरण

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के राहत और पुनर्वास विभाग द्वारा स्थायी बसेरा आवंटन की जानकारी लें। यह सुविधा स्थायी बसेरा निगरानी की ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दी जाती है। जानकारी लाभार्थियों को बसेरा आवंटन की जानकारी और कुल बसेरा इकाईयों की जानकारी जिला, तहसील, द्वीप या फिर ग्राम के आधार पर उपलब्ध है। स्थायी बसेरों की पूरी सूची भी हासिल की जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग को यातायात चालान ऑनलाइन भुगतान करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

याताय़ात चालान का भुगतान क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट की बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से करें। संबंधित दफ्तर और बैंक में चालान जमा कराने संबंधी विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध है। गोपनीयता नीति, धन वापसी नीति और चालान की निरस्तीकरण नीति की जानकारी भी दी गई है। चालान की जानकारी क्रमांक के आधार पर खोजी जा सकती हैं।

  • पंजीकरण आवश्यक
  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

भारतीय डाक सेवाओं के द्वारा भेजे गए डाकों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप भारतीय डाक द्वारा भेजे गए स्पीड पोस्ट, अंतर्राष्ट्रीय एक्सप्रेस डाक सेवा(ईएमएस) ई-मनी आर्डर, पंजीकृत डाक, एक्सप्रेस पार्सल एवं इलेक्ट्रॉनिक मूल्य देय पार्सल की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डाक की प्रेषण संख्या भरने के बाद आप अपने डाक सामानों एवं पार्सलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल फोन एवं वेबसाइट पर डाक की स्थिति के बारे में जानने के लिए उपयुक्त अनुदेश भी यहाँ दिये गये हैं।

कर्नाटक आवास बोर्ड में धन वापसी के लिए आवेदन करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आप कर्नाटक आवास बोर्ड में धन वापसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्रपत्र में नाम, पता, मोबाइल नंबर, संपत्ति पंजीकरण का विवरण इत्यादि प्रदान करना होगा एवं आवश्यक प्रलेख अपलोड करने होंगे।

गुंटूर नगर निगम द्वारा लगाये जाने वाले नलों से संबंधित देय राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आंध्र प्रदेश के गुंटूर नगर निगम द्वारा लगाये जाने वाले नलों से संबंधित देय राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आपको पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए एचएससी नंबर प्रदान करना होगा।

गुंटूर नगर निगम के अंतर्गत बाज़ारों के किराया संबंधी देय राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आंध्र प्रदेश के गुंटूर नगर निगम के अंतर्गत बाज़ारों के किराया संबंधी देय राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आपको किराये संबंधी देय राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए बाज़ार का नंबर प्रदान करना होगा। यह सेवा केवल गुंटूर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले बाजारों के लिए उपलब्ध है।

गुंटूर नगर निगम में शिकायत ऑनलाइन दर्ज करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आंध्र प्रदेश के गुंटूर नगर निगम में शिकायत ऑनलाइन दर्ज करें। आपको अधिकारी का नाम जिसको शिकायत भेजनी है, नाम, ईमेल, पता और विषय इत्यादि जानकारी प्रदान करनी होगी।

चंडीगढ़ प्रशासन की ई - निविदा प्रणाली

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

देश के विभिन्न क्षेत्रों में वस्तुओं की कीमते देखें। प्रयोक्‍ता चयनित क्षेत्रों द्वारा गेहूं, चावल, चीनी, प्याज, आदि जैसे विभिन्न वस्तुओं की खुदरा और थोक बिक्री की कीमतों के लिए मासिक और वार्षिक रिपोर्ट तैयार कर सकते हैं। प्रयोक्‍ता औसत और महीने के अंत में मूल्य रिपोर्ट प्राप्त कर सकते है।

अंडमान और निकोबार प्रशासन द्वारा द्वीप पहचान कार्ड की सूची

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

प्रयोक्‍ता अंडमान और निकोबार के विभिन्न जिलों के लिए द्वीप पहचान कार्ड हेतु सूची प्राप्‍त करें। जिले और तहसील वार सूची उपलब्ध हैं। क्षेत्र वार जिलों और तहसील के अंतर्गत विभिन्न वार्डों के लिए सुलभ की स्वीकृत सूची उपलब्ध है। प्रयोक्‍ता सूचियों में नाम, पता, पिता का नाम आदि जैसी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।