रेलमदद, एक शिकायत निवारण तंत्र
रेल मदद पोर्टल रेल यात्रियों को ऑनलाइन, ऐप या एसएमएस के माध्यम से शिकायत दर्ज करने या सुझाव देने में सक्षम बनाता है और शिकायतों की लाइव स्थिति को ट्रैक करने और समाधान के साथ उनकी संतुष्टि के आधार पर प्रतिक्रिया प्रदान करने की सुविधा प्रदान करता है। यह पोर्टल शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक समाधान के साथ रेलवे यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए है।
कोहरे से प्रभावित रेलगाड़ियों(ट्रेनों) की स्थिति देखें
कोहरे से प्रभावित रेलगाड़ियों (ट्रेनों) स्थिति के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें। यह सेवा भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा प्रदान की गई है। आप रेलगाड़ी (ट्रेन) का नाम, स्थिति, अगले स्टेशन पर आगमन का समय, गंतव्य इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रेल मंत्रालय द्वारा विशेष रेलगाड़ियों के बारे में दी गई जानकारी प्राप्त करें
आप रेल मंत्रालय द्वारा विशेष रेलगाड़ियों के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप रेलगाड़ी का नाम, रेलगाड़ी संख्या, उसके प्रथम एवं अंतिम स्टेशन का नाम इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विशेष रेलगाड़ियों की समय-सारणी भी यहाँ दी गई है।
रेल मंत्रालय में अपनी शिकायत दर्ज करवाएं या अपने सुझाव भेजें
आप रेल मंत्रालय में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या अपने सुझाव भेज सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको शिकायत संबंधी विवरण, घटना की तिथि, कर्मचारी का नाम, घटनास्थल इत्यादि की जानकारी देनी होगी। प्रपत्र में व्यक्तिगत विवरण, जैसे - नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल, पता इत्यादि की जानकारी देनी आवश्यक है। आप इसमें अपनी शिकायत विस्तृत रूप में लिख सकते हैं। इसके साथ आपको आवश्यक प्रलेख भी देने होंगें।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड को लेकर टिप्पणी करें
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दें। आप विभिन्न सेवाओं, जैसे कि खानपान, टिकट, रेल यात्रा पैकेज, ऑनलाइन होटल, टैक्सी, उड़ानों के रूप में दी जा रही विभिन्न सेवाओं को लेकर टिप्पणी कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रपत्र भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से आप शिकायत और सुझाव प्रेषित कर सकते हैं।
रेलवे स्टेशन कोड की जानकारी प्राप्त करें
आप देश के विभिन्न रेलवे स्टेशन कोड की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी रेल मंत्रालय के द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। स्टेशन कोड की जानकारी के लिए आपको उस स्टेशन का पूरा नाम या शुरूआती कुछ अक्षरों की जानकारी देनी होगी।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के लिए हवाई टिकट आरक्षित करें
आप भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के अंतर्गत अपने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के लिए हवाई टिकट आरक्षित कर सकते हैं। आप अपने आने-जाने की यात्रा के लिए उपलब्ध उड़ानों की सूची देख सकते हैं एवं अपना टिकट आरक्षित कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने यात्रा की तिथि, यात्रियों की संख्या, गंतव्य स्थान इत्यादि की जानकारी देनी होगी। यात्री अपना टिकट ऑनलाइन आरक्षित कर सकते हैं।
भारतीय रेलवे में अपनी शिकायत दर्ज करवाएँ एवं अपने सुझाव दें
आप भारतीय रेल की सेवाओं से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं एवं अपने सुझाव दे सकते हैं। शिकायत दर्ज करवाने के लिए आपको ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र भरना होगा। आप अपनी दर्ज शिकायत एवं अपने सुझावों की स्थिति भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको शिकायतकर्ता का नाम, अपनी संपर्क संख्या, अपना ई-मेल, घटना की तिथि एवं संदर्भ संख्या की जानकारी देनी होगी।
अपने रेलवे टिकट के आरक्षण की स्थिति जानें
आप अपने रेलवे टिकट के आरक्षण की स्थिति ऑनलाइन जान सकते हैं। यह सेवा भारतीय रेल के द्वारा प्रदान की जा रही है। इसके लिए आपको अपने आरक्षित टिकट की पीएनआर संख्या बतानी होगी।
एसएमएस के माध्यम से टिकट बुक करें
पंजीकृत उपयोगकर्ता (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड) अब एसएमएस सुविधा द्वारा या मैन्यु आधारित डायलिंग सेवा के माध्यम से अपने रेल टिकट बुक करा सकते हैं। एसएमएस के द्वारा टिकट बुक करने के लिए उपयोगकर्ताओं को यात्रा की तिथि, श्रेणी, ट्रेन नंबर और व्यक्तिगत विवरण जैसी जानकारी टिकट बुक करने के लिए एक निर्धारित प्रारूप में भेजनी होगी। इसके बाद उपयोग्कर्ता को एसएमएस द्वारा सीट की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी जाएगी। दूसरे एसएमएस के द्वारा टिकट के मूल्य का भुगतान किया जा सकता है। टिकट मूल्य के भुगतान के लिए दो विकल्प प्रदान किये गए हैं। इसके बाद आपको आईआरसीटीसी द्वारा बुकिंग पुष्टिकरण एसएमएस भेजा जायेगा। रेल सम्बन्धी आरक्षण, इसकी पुष्टि एवं भुगतान के बारे में भी जानकारी दी गई है।