- मुख्य पृष्ठ
- सभी श्रेणियाँ
- युवा, खेल और संस्कृति
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की ओर से ऑनलाइन किताबें
संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्य कर रहे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) द्वारा ऑनलाइन किताबें देखें। उपयोगकर्ता आईजीएनसीए द्वारा विभिन्न प्रकाशनों यथा संस्कृति और विकास की श्रृंखला, प्रकृति श्रृंखला और कलासमालोचना श्रृंखला को देख सकते हैं। अन्य प्रकाशन भी उपलब्ध है।
तिरुमाला तिरुपति देवस्थान को अनुदान की राशि ऑनलाइन भेजें
ई हुंडी के माध्यम से तिरुमला तिरुपति देवस्थनम ( टीटीडी ) में ऑनलाइन दान करें| आपको अपना नाम, पता, ईमेल पता, शहर, ज़िप / पिन कोड , देश , राज्य , फोन नंबर, राशि और दान का उद्देश्य आदि का विवरण देना होगा, जिसके बाद आप यहां दान कर सकते हैं| आपको दान की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए इसके नियम और शर्तों से सहमत होना भी आवश्यक है|
जम्मू एवं कश्मीर के कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी को अपनी प्रतिक्रिया एवं सुझाव भेजें
आप जम्मू एवं कश्मीर के कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी को अपनी प्रतिक्रिया, शिकायत एवं सुझाव ऑनलाइन भेज सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको अपने नाम एवं ई-मेल की जानकारी देनी होगी जिसके बाद आप अपनी प्रतिक्रिया या शिकायत लिखकर भेज सकते हैं। अकादमी के कर्यालयों की संपर्क विवरणी भी यहाँ दी गई है।
छत्तीसगढ़: हस्तशिल्प-राज्य स्तरीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र
यह सेवा नागरिकों को राज्य स्तरीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र की जानकारी देता है ।
गोवा में पानी सम्बन्धी खेल गतिविधियों के पंजीकरण या उसके नवीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र
आप गोवा में पानी सम्बन्धी खेल गतिविधियों के पंजीकरण या उसके नवीकरण के लिए आवेदन प्रपत्र ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक कोप्रपत्र में नाम, फ़ोन नंबर, पता, पानी के खेल सम्बन्धी क्षेत्र, बीमा इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान करनी होगी।
संसदीय कार्य, छत्तीसगढ़
भारत के संविधान में मंत्रिपरिषद द्वारा संयुक्त रूप से विधान सभा के लिए उत्तरदायी होने की व्यवस्था की गई है। वस्तुतः संसदीय शासन प्रणाली की कल्पना ऐसी प्रणाली से की गई है।
उत्तरी बस्तर और कांकेर जिला प्रशासक को फीडबैक
नागरिक उत्तरी बस्तर और कांकेर जिला प्रशासक को फीडबैक दे सकते हैं।
संस्कृति योजना निगरानी प्रणाली, संस्कृति मंत्रालय
संस्कृति योजना निगरानी प्रणाली व्यक्तियों को युवा कलाकारों के लिए छात्रवृत्ति, जूनियर फ़ेलोशिप, वरिष्ठ फ़ेलोशिप और पेंशन योजना जैसी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सक्षम बनाती है।
पुस्तकालय सदस्यता के लिए आवेदन करें - केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय (सीएसएल)
संस्कृति मंत्रालय, ऑनलाइन पुस्तकालय आवेदन पत्र प्रदान करता है निर्दिष्ट प्रारूप में ईमेल आईडी, निवास का पता, स्थायी आईडी प्रमाण, फोटो, हस्ताक्षर जैसे विवरण ऑनलाइन अपलोड करें।
केरल: सांस्कृतिक कल्याण बोर्ड की फीस
सेवा का लाभ उठाने के लिए, नागरिक को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।










