यात्रा एवं पर्यटन

211 सेवाएं

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम की ऑनलाइन सेवा पोर्टल

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने ऑनलाइन सेवा पोर्टल के जरिए भक्तों को सुविधा प्रदान की है| आप इस सेवा के तहत आवास का आरक्षण, ऑनलाइन दान आदि कर सकते हैं| आप सेवा और दर्शन की जानकारी ई - सेवा और ई- सुदर्शनम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं| आप यहां पंजीकरण करवाकर टीटीडी सेवा पोर्टल की अपडेट जानकारियां हासिल कर सकते हैं|

बिहार प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में स्थान की उपलब्धता का पता लगाएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीएस) से संबद्ध होटलों में कमरों की उपलब्धता की जानकारी ऑनलाइन हासिल करें। आपको जिस स्थान पर होटल चाहिए,वहां का नाम, आरक्षण की तारीख, कुल दिन आदि की जानकारी भी देना होगी, जिसके आधार पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कमरों के प्रकार और संख्या की जानकारी भी उपलब्ध है।

अमरनाथ यात्रा के पूछताछ प्रपत्र पर ऑनलाइन जानकारी लें, जम्मू और कश्मीर

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

श्रीअमरनाथजी मंदिर बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए, श्रीअमरनाथजी यात्रा के लिए सामान्य पूछताछ संबंधी प्रपत्र ऑनलाइन जमा करें। आपको अपेक्षित जानकारी प्राप्त करने के लिए नाम, ई पता और पूछी गई जानकारी का विवरण देना होगा।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्राप्त आन्तरिक पर्यटन संचालकों (टूर ऑपरेटरों) की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्राप्त विभिन्न राज्यों के आन्तरिक पर्यटन संचालकों की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको संबंधित राज्य एवं जिले के नाम का चयन करना होगा। आन्तरिक पर्यटन संचालकों के नाम, उनका पता, ई-मेल, वेब पता, संपर्क करने हेतु व्यक्ति का नाम एवं उसके फ़ोन नंबर की जानकारी यहाँ उपलब्ध है।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा अनुमोदित हेरीटेज होटल की सूची

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

पर्यटन मंत्रालय द्रारा स्वीकृत बेसिक हैरिटेज होटलों की राज्यवार सूची की जानकारी लें| आप राज्य का चयन करके होटल की जानकारी खोज सकते हैं| यहां आपको होटल का नाम, पता, ईमेल, वेब एड्रेस, फोन , होटल में कुल कमरों के बारे में विवरण मिल सकेगा|

असम में पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

असम में पर्यटकों के लिए आवास सुविधा की जानकारी हासिल करें। यहां आपको होटल और अतिथि गृह, जो कि काजीरंगा, गुवाहाटी और बलीपारा आदि स्थानों पर स्थित हैं, की जानकारी मिल सकेगी। होटल का नाम, पता और संपर्क संबंधी जानकारियां भी उपलब्ध हैं।

तेलंगाना: तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम - चालक सूचना सेवा

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

यह सेवा नागरिक को टीएसआरटीसी ड्राइवर के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करने में मदद करती है।

तेलंगाना राज्य पर्यटन विकास निगम - सेवा

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

होटलों, पर्यटन स्थलों के लिए ऑनलाइन बुकिंग करने, टिकट बुकिंग और और रद्द करने की सेवाओं के लिए नागरिकों द्वारा टीएसटीडीसी पोर्टल पर इस सेवा का उपयोग किया जा सकता है।

आप्रवासन ब्यूरो द्वारा विदेशियों के पंजीकरण एवं वीजा विस्तार से संबंधित विवरण

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

विदेशी लोग अपने पंजीकरण एवं वीजा विस्तार से संबंधित विवरण इस वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं। ये जानकारियाँ गृह मंत्रालय के आप्रवासन ब्यूरो के द्वारा प्रदान की जा रही हैं। आप विदेशियों के पंजीकरण, पंजीकरण की प्रक्रिया एवं इसके नियमों, पंजीकरण हेतु आवश्यक प्रलेखों, पंजीकरण के विशेष श्रेणियों एवं पंजीकरण कहाँ कराएँ इत्यादि से संबंधित जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। विदेशी यहाँ अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। वीजा की अवधि बढ़ाने, इसकी प्रक्रिया, इसके शुल्क, एवं इसके लिए आवश्यक प्रलेखों इत्यादि की जानकारी भी यहाँ उपलब्ध है।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रतिक्रिया प्रपत्र डाउनलोड करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

ऑनलाइन प्रपत्र के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के पर्यटन विभाग को अपनी टिप्पणी, सुझाव, प्रश्न और प्रतिक्रिया भेजें। उपयोगकर्ता नाम, ईमेल पता, विषय और संदेश भरकर अपना सुझाव भेज सकते हैं। उपयोगकर्ताओं प्रपत्र के साथ फ़ाइल भी संलग्न कर सकते हैं।