यात्रा एवं पर्यटन

211 सेवाएं

तेलंगाना: तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम- वज्रा बुकिंग सेवा

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

नागरिकों के लिए यह सेवा ओएसपीआरएस (ऑनलाइन यात्री आरक्षण प्रणाली) के माध्यम से टीएसआरटीसी संचालित वज्रा बसों में अग्रिम बुकिंग करने में उपयोगी है।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा मंजूरी दिए गए सिल्वर बेड और नाश्ता प्रतिष्ठानों की जानकारी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

विभिन्न राज्यों में पर्यटन मंत्रालय द्वारा अनुमोदित सिल्वर बेड और ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठानों की जानकारी हासिल करें| आप राज्य के नाम का चयन कर सिल्वर बेड और ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठानों की जानकारी हासिल कर सकते हैं| आपको इनके नाम, पता, ईमेल, वेब एड्रेस, फोन, कुल कमरों की संख्या जैसे विवरण भी दिए जा रहे हैं|

गुजरात, जिलाधीश कार्यालय - जिला साबरकांठा: आत्म-सुरक्षा लाइसेंस संबंधी ट्रैवल लाइसेंस प्राप्त करना

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, जन सेवा केंद्र से आत्म-सुरक्षा लाइसेंस संबंधी ट्रैवल लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया, अपेक्षित दस्तावेज, शुल्क पता करें और आवेदन पत्र डाउनलोड करें।

बिहार प्रदेश पर्यटन विकास निगम के पैकेज टूर की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीएस) द्वारा प्रस्तावित पैकेज टूर में आरक्षण करवाएं। यहां पर बिहार के विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए उपलब्ध टूर पैकेज की जानकारी दी गई है। आप कुछ जानकारियां जैसे कि कुल यात्रियों की संख्या और टूर की शुरुआती तारीख बताकर, इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। पैकेज के विशेष आकर्षणों की जानकारी भी यहां उपलब्ध है।

पश्चिम बंगाल में पर्यटक लॉज का आरक्षण करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पश्चिम बंगाल में पर्यटक लॉज का आरक्षण करवाएं। यह ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा पश्चिम बंगाल पर्यटन विकास निगम द्वारा दी गई है। आप यहा पर पर्यटक लॉज और टूर पैकेज की उपलब्धता की जानकारी भी ले सकते हैं। आपको किस स्थान पर लॉज की आवश्यकता है, यह जानकारी देना होगी। इसके अलावा लॉज में प्रवेश करने, छोड़ने और आवश्यक कमरों की जानकारी भी देना होगीं, जिसके आधार पर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्राप्त ट्रेवल एजेंटों की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्राप्त ट्रेवल एजेंटों की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप विभिन्न राज्यों एवं जिलों के ट्रेवल एजेंटों की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको संबंधित राज्य एवं जिले के नाम का चयन करना होगा। ट्रेवल एजेंटों के नाम, उनका पता, ई-मेल, वेब पता एवं उनके फ़ोन नंबर की जानकारी यहाँ उपलब्ध है।

पार्क भ्रमण आरक्षण पोर्टल : संजय नेशनल पार्क : जी2जी आरक्षण टिकट

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पार्क भ्रमण आरक्षण पोर्टल : विभागीय स्तर पर गेट प्रवेश परमिट बुक करने की सुविधा : मध्यप्रदेश शासन के अधीन इस सेवा का उपयोग एमपीऑनलाइन पोर्टल के साथ साथ एमपीऑनलाइन के कियोस्क के माध्यम से भी किया जा सकता है। इस सेवा का लाभ लेने हेतु कृपया अपने निकटतम एमपीऑनलाइन कियोस्क अथवा एमपीऑनलाइन पोर्टल पर जायें। अपने निकटतम एमपीऑनलाइन कियोस्क का पता जानने हेतु कृपया https://www.mponline.gov.in/Portal/UserInterface/KIOSK/AuthKIOSKList.aspx पर विजिट करें। आप सेवा संबंधी किसी भी पूछताछ हेतु ग्राहक सेवा नंबर पर फोन कॉल भी कर सकते हैं। ग्राहक सेवा विभाग से फोन नंबर 0755-4019400 पर प्रातः 08:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

  • पंजीकरण आवश्यक
  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

दिल्ली पर्यटन द्वारा जारी यात्रा संकुल का ऑनलाइन आरक्षण करवाएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिल्ली पर्यटन विभाग के विभिन्न यात्रा संकुल के लिए ऑनलाइन आरक्षण करवाएं। आप दिल्ली और आसपास के इलाकों के यात्रा संकुलों की उपलब्धता की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप यहां पर स्वयं और परिवार के लिए टिकट भी ऑनलाइन आरक्षित करवा सकते हैं। सभी टूर पैकेज की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम में बस टिकट का आरक्षण ऑनलाइन करवाएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पंजीकृत नागरिक बस का ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। यह सुविधा गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई है। आप पंजीयन करने के बाद लॉगइन करें और फिर आरक्षण की कार्रवाई पूरी करें।

अंडमान जिलों के लिए पर्यटकों के वाहन परमिट के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

अंडमान जिलों के चार पहिया (पर्यटक वाहन परमिट) के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उपयोगकर्ता दक्षिण, उत्तर और मध्य अंडमान जिलों के लिए जानकारी पा सकते हैं। एनओसी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी जैसे सेवा का नाम, किसे आवेदन करना है, पता, समय, संलग्न किया जानेवाला दस्तावेज आदि भी प्रदान की जाती हैं। आवेदन फार्म डाउनलोड करने के लिए लिंक भी उपलब्ध है।