- मुख्य पृष्ठ
- श्रेणियाँ
- मुद्रा और कर
आंध्र प्रदेश के अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय
आर्थिक और सांख्यिकी निदेशालय (डीईएस) व्यवस्थित संग्रह, संकलन, विश्लेषण और सांख्यिकीय डेटा की व्याख्या के लिए केंद्रीकृत आंध्र प्रदेश का सांख्यिकीय संगठन है। प्रयोक्ता प्रमुख सांख्यिकीय गतिविधियों, और इस पृष्ठ पर विशेष जनगणना विभाग के कार्यात्मक क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एपी में बुनियादी ढांचे पर जानकारी भी प्रदान की जाती है। एक आर्थिक और सामाजिक अध्ययन, सुशासन हेतु इस वेबसाइट पर आंध्र प्रदेश सूचना आयोग आदि केंद्र के लिए केंद्र के लिए लिंक का उपयोग कर सकते हैं। ग्राम बीमा योजना, जारी जनगणना और सर्वेक्षण आदि के बारे में विवरण भी उपलब्ध हैं।
चंडीगढ़ में करदाता पहचान संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त करें
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा करदाता पहचान संख्या(टिन) के बारे में जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। आप बिक्री कर नंबर के माध्यम से टिन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
तिरुमाला तिरुपति देवस्थान को अनुदान की राशि ऑनलाइन भेजें
ई हुंडी के माध्यम से तिरुमला तिरुपति देवस्थनम ( टीटीडी ) में ऑनलाइन दान करें| आपको अपना नाम, पता, ईमेल पता, शहर, ज़िप / पिन कोड , देश , राज्य , फोन नंबर, राशि और दान का उद्देश्य आदि का विवरण देना होगा, जिसके बाद आप यहां दान कर सकते हैं| आपको दान की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए इसके नियम और शर्तों से सहमत होना भी आवश्यक है|
उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम की ब्रिकी के लिए औद्योगिक इकाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त करें
प्रयोक्ताश उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम द्वारा अनुमानित लागत के आधार पर बिक्री के लिए स्थापित औद्योगिक इकाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रयोक्ता परियोजना की अनुमानित लागत के बारे में जानकारी प्रदान कर इकाई का नाम, वस्तु के उत्पादन, इकाई की अनुमानित लागत और मशीनरी संबंधी विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
आंध्र प्रदेश की सार्वजनिक निजी भागीदारी प्रकोष्ठ की परियोजनाओं की जानकारी लें
आंध्र प्रदेश के वित्त विभाग के अंतर्गत तहत सार्वजनिक निजी भागीदारी ( पीपीपी ) प्रकोष्ठ की परियोजनाओं की जानकारी लें। आप विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी क्षेत्र के प्रकार, क्षेत्र के नाम, संगठन प्रकार, संगठन का नाम , पीपीपी प्रकार, परियोजना चरण , परियोजना के नाम और लागत का चयन कर प्राप्त कर सकते हैं।
डीएवीपी द्वारा टीवी चैनलों को किये गए भुगतान का विवरण
डीएवीपी केन्द्र सरकार के सभी संगठनों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों या सरकारी संस्थाओं की उनके दर्शकों और बजट के आधार पर प्रचार संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। इसमें मीडिया के परम्परागत माध्यमों, जैसे – समाचार-पत्र, टीवी चैनल और रेडियो आदि विभिन्न माध्यमों का प्रयोग किया जाता है। बाहर में प्रचार के विकल्पों, जैसे - होर्डिंग, गाड़ियों और वाहनों पर लिखे गए संदेशों का भी प्रयोग किया जाता है। प्रयोक्ता विभिन्न संगठनों को इस तरह के भुगतान किये गए प्रचार के लिए विभिन्न टीवी चैनलों को किए गए भुगतान से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पेंशन गणनाओं के साथ अपनी पेंशन की जाँच करें
पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग द्वारा प्रदान की पेंशन गणनाओं के माध्यम से अपनी पेंशन की गणना करें। 2006 के पश्चात केंद्र सरकार के पेंशनरों से उनकी मूल पेंशन, परिवार पेंशन और रूपान्तरित पेंशन की गणना कर सकते हैं। छठवें सीपीसी के आधार पर 2006 के पूर्व पेंशनरों के लिए उपदान गणक और संशोधित पेंशन कैलक्यूलेटर भी दिया जाता है। मूलभूत पेंशन, परिवारिक पेंशन और 2006 के पश्चात पेंशनरों के लिए रूपान्तरित ग्रेच्युटी कैलक्यूलेटर और पेंशन गणक उपलब्ध हैं। महंगाई राहत कैलक्यूलेटर भी प्रयोक्ताओं के लिए प्रदान किया जाता है।