माल बिक्री और सेवाएं

398 सेवाएं

कृषि उत्पादों एवं बाजारों के आधार पर उत्पादों का दैनिक विवरण

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप कृषि उत्पादों एवं बाजारों के आधार पर दैनिक विवरण जान सकते हैं। यह सुविधा विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय के कृषि विपणन सूचना प्रणाली तंत्र पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके लिए आपको तारीख, महीना एवं वर्ष का चयन करना होगा। इसके बाद आप जिस उत्पाद की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, आपको उस उत्पाद के नाम का चयन करना होगा। आप इस विवरण को अपने कंप्यूटर के एक्सेल में भी सुरक्षित कर सकते हैं।

कृषि उत्पादों एवं बाजारों के आधार पर उत्पादों का दैनिक विवरण जानें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप कृषि उत्पादों एवं बाजारों के आधार पर दैनिक विवरण जान सकते हैं। यह सुविधा विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय के कृषि विपणन सूचना प्रणाली तंत्र पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके लिए आपको तारीख, महीना एवं वर्ष का चयन करना होगा। आप एक साथ कई राज्यों एवं बाजारों का भी चयन कर सकते हैं।

बाजार के आधार पर विशिष्ट कृषि उत्पादों का दैनिक विवरण देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप बाजार के आधार पर विशिष्ट कृषि उत्पादों का दैनिक विवरण देख सकते हैं। इसके लिए आपको उत्पाद के समूह के नाम, उत्पाद के नाम की जानकारी देनी होगी एवं तारीख, महीना एवं वर्ष का चयन करना होगा।

कृषि उत्पादों के मूल्यों की सांख्यिकीय एवं विश्लेषणात्मक विवरण जानें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप कृषि उत्पादों के मूल्यों की सांख्यिकीय एवं विश्लेषणात्मक विवरण जान सकते हैं। यह जानकारी कृषि एवं सहकारिता विभाग के द्वारा प्रदान की जाती है। आप विभिन्न राज्यों, जिलों एवं बाजारों के आधार पर विभिन्न कृषि उत्पादों के मूल्यों के बारे में जान सकते हैं। मुख्य राज्यों एवं महानगरों में कृषि उत्पादों के मूल्य रुझान एवं वहाँ के बाजारों में रोज उपलब्ध कृषि उत्पादों की जानकारी भी यहाँ उपलब्ध है।

दैनिक और मासिक वस्‍तुओं की कीमतों की रिपोर्ट देखें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

उपभोक्‍ता कार्य विभाग द्वारा प्रदान की गई दैनिक, औसत या महीने के अंत वस्तु की मूल्‍य रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। प्रयोक्ता वस्तु और तिथि का चयन करके खुदरा और थोक मूल्य रिपोर्टों की जाँच कर सकते हैं। चयनित क्षेत्रों और केन्द्रों के लिए औसत या महीने के अंत की रिपोर्ट उपलब्ध है।

शिमला और मंडी में कृषि वस्‍तुओं की साप्ताहिक दर

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

प्रयोक्‍ता हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी शहरों में विभिन्न कृषि वस्‍तुओं की साप्ताहिक बुधवार दर प्राप्त कर सकते हैं। थोक और खुदरा दोनों दरें उपलब्ध हैं। प्रयोक्‍ता आवश्‍यक दर के प्रकार, वस्तु, शहर, और सप्ताह की तारीख का चयन कर सकते हैं और वांछित जानकारी प्राप्त करने के लिए इसे जमा कर सकते हैं।

उर्वरकों की बिक्री और उपलब्धता जाँचें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उर्वरक विभाग के उर्वरक निगरानी प्रणाली के माध्यम से उर्वरकों की उपलब्धता और बिक्री की जानकारीप्राप्त करें। उपयोगकर्ता यूरिया भेजने, यूरिया की बिक्री, विनियंत्रित उर्वरक भेजने, विनियंत्रित उर्वरक की बिक्री, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।उर्वरक कंपनियों, व्यापारी, खुदरा विक्रेताओं,अधिकतम खुदरा मूल्य, रियायत दरों आदि के बारे में जानकारी दी गई है।

उर्वरक विभाग के ऑनलाइन उर्वरक वितरण और आवागमनप्रणाली

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

खाद और उर्वरक विभाग के लिए आवागमन प्रणाली के वितरण पर जानकारी प्राप्त करें। दर्शक लॉग इन और उपयोग करने के लिए वेब आधारित उर्वरक वितरण और आवागमन प्रणाली का उपयोग करने कर सकते हैं।

श्रेणियों से संबंधित सेवाएं