- मुख्य पृष्ठ
- श्रेणियाँ
- परिवहन और आधारिक संरचना
ऑनलाइन वाहन चालन अनुज्ञा पत्र प्राप्त करें
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई वाहन तालन अनुज्ञा पत्र संबंधी सुविधा के लिए आवेदन करें। संबंधित सेवा का लाभ उठाने के लिए डाउनलोड करने वाला प्रपत्र भी उपलब्ध हैं। लाइसेंस की प्रतिलिपि, पते में परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय वाहन चालन अनुमति पत्र प्राप्त करने संबंधित जानकारी भी उपलब्ध है।
उत्तराखंड परिवहन निगम की ऑनलाइन बस बुकिंग सेवा
आप उत्तराखंड में परिचालित बसों के टिकट का आरक्षण ऑनलाइन करवा सकते हैं। यह ऑनलाइन सेवा उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा प्रदान की जा रही है। यात्री यहाँ अपना पंजीकरण करवा सकते हैं, सीट की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं बसों की समय-सारणी देख सकते हैं। निगम से संबंधित नई जानकारियाँ एवं अधिसूचनाएँ भी यहाँ उपलब्ध हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए संबंधित लिंक भी यहाँ दिए गए हैं।
परिवहन विभाग सेवाएं
ये सेवाएं स्वचालित ऑनलाइन सेवाएं हैं जो नागरिकों को लर्नर लाइसेंस, नए ड्राइविंग लाइसेंस, कंडक्टर लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र, कर, पंजीकरण, परमिट, अनुशंसा पत्र और व्यापार प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए प्रदान की जाती है।
आंध्रप्रदेश यातायात विभाग द्वारा जारी लाइसेंस सेवाओं का लाभ उठाएं
आंध्र प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न स्तर के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने संबंधी जानकारी यहां उपलब्ध है। लाइसेंस कहां से बनेगा, कैसे आवेदन करें, प्रशिक्षु लाइसेंस, स्थायी वाहन चालन प्रमाणपत्र, इसकी प्रतिलिपी आदि कैसे लें, संबंधी जानकारी भी उपलब्ध है। आवेदन पत्र सीधे डाउनलोड भी किए जा सकते हैं।
वाहन के पंजीकरण हेतु विभिन्न आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करें
उपयोगकर्ता वाहन के पंजीकरण हेतु विभिन्न आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं
रेल मंत्रालय में अपनी शिकायत दर्ज करवाएं या अपने सुझाव भेजें
आप रेल मंत्रालय में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या अपने सुझाव भेज सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको शिकायत संबंधी विवरण, घटना की तिथि, कर्मचारी का नाम, घटनास्थल इत्यादि की जानकारी देनी होगी। प्रपत्र में व्यक्तिगत विवरण, जैसे - नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल, पता इत्यादि की जानकारी देनी आवश्यक है। आप इसमें अपनी शिकायत विस्तृत रूप में लिख सकते हैं। इसके साथ आपको आवश्यक प्रलेख भी देने होंगें।
वाहनों के लिए राष्ट्रीय परमिट ऑनलाइन प्राप्त करें
आप सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रदान की जा रही वाहनों के लिए राष्ट्रीय परमिट की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उपयोगकर्ता वाहन पंजीकरण नंबर और चेसिस नंबर प्रदान कर देश भर में आवागमन के लिए राष्ट्रीय परमिट समग्र शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। असफल भुगतानों का विवरण भी यहाँ प्राप्त किया जा सकता है। भुगतान/वाहन का नंबर/बैंक संदर्भ संख्यांक आदि की स्थिति के बारे में यहाँ जानकारी दी गई है।
भारतीय रेल गाड़ी पूछताछ प्रणाली
भारतीय रेल ट्रेन पूछताछ सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। प्रयोक्ता पीएनआर स्थिति, दो स्टेशनों के बीच ट्रेन, सीट उपलब्धता, किराया पूछताछ, इंटरनेट आरक्षण आदि के बारे में जानकारी का उपयोग कर सकते हैं। प्रमुख स्टेशनों, ट्रेन अनुसूची, तत्काल योजना, उन्नत यात्री की योजनाओं, एसएमएस सेवाओं आदि पर उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
अपने रेलवे टिकट के आरक्षण की स्थिति जानें
आप अपने रेलवे टिकट के आरक्षण की स्थिति ऑनलाइन जान सकते हैं। यह सेवा भारतीय रेल के द्वारा प्रदान की जा रही है। इसके लिए आपको अपने आरक्षित टिकट की पीएनआर संख्या बतानी होगी।
तेलंगाना राज्य औद्योगिक बुनियादी ढांचा निगम लिमिटेड सड़क काटना / मार्ग का अधिकार (आरओओ) अनुमति सेवा
इस सेवा का उपयोग बिजली कनेक्शन के लिए सड़क काटना / मार्ग का अधिकार की अनुमति प्राप्त करने के लिए किया जाता है। आवेदकों को लॉग इन करने की आवश्यकता है। ऑनलाइन आवेदन भेजें।