पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

6 सेवाएं

नागालैंड के पर्यावरण सूचना प्रणाली केंद्र में पंजीकरण करवाएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

नागालैंड के पर्यावरण सूचना प्रणाली केंद्र में स्वयं को पंजीकृत कराएं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको नाम, संगठन का नाम, पता, संपर्क नंबर, ईमेल पता आदि की जानकारी देनी होगी। पंजीकृत व्यक्ति इस मुद्दे पर कई तरह के लेख, प्रतिवेदन, पत्र और पत्रिकाओं की जानकारी ले सकते हैं। पंजीयन के बाद एक ऑनलाइन खाता तैयार हो जाता है, जिसकी मदद से आप विभिन्न फाइलों और प्रतिवेदनों का उपयोग कर सकते हैं।

नागालैंड के पर्यावरण सूचना प्रणाली की वार्षिक रिपोर्ट की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

नागालैंड के पर्यावरण सूचना प्रणाली केन्द्र की वार्षिक प्रदर्शन रिपोर्ट की जानकारी लें। आप साल या फिर विभिन्न मानदंडों के आधार पर, जैसे कि आगंतुक सारांश, रिपोर्ट, प्रश्न, जवाब के आँकड़े या विषयवार नवीनतम जानकारियों के आधार पर यह जानकारी ले सकते हैं। आप विभिन्न समयावधि जैसे कि वर्ष, तीन माह, माह या सप्ताह के आधार पर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को लिखें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय को सुझाव या टिप्पणियां भेजें। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन नामांकन प्रपत्र भरना होगा, जिसमें नाम, विषय, ईमेल आईडी और प्रतिक्रिया आदि की जानकारी देनी होगी।

मंत्रालयों से संबंधित सेवाएं


Open Government Data Platform of India

Centralized Public Grievance Redress And Monitoring System (CPGRAMS)