- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- गृह मंत्रालय
उप-जिला स्तर पर गांवों एवं शहरों की सूची देखें
आप उप-जिला स्तर पर गांवों एवं शहरों की सूची देख सकते हैं। यह सूची भारतीय जनगणना आयुक्त एवं प्रधान पंजीयक कार्यालय के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। आप गाँवों, शहरों एवं गाँव के कोड इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको राज्य, जिला एवं उप-जिला का चयन करना होगा।
भारतीय वीज़ा (अनुवेशिका) के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
आप भारतीय वीज़ा (अनुवेशिका) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं पहले किये गए आवेदन की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, जन्म-तिथि, नागरिकता, अपना धर्म, जिस देश में आपका जन्म हुआ है उस देश का नाम एवं पासपोर्ट इत्यादि की जानकारी देनी होगी इस प्रपत्र को ऑनलाइन जमा कराने के पश्चात आपको इस आवेदन पत्र की भौतिक प्रतिलिपि निकालनी होगी एवं इस पर अपना हस्ताक्षर करके अपेक्षित आवश्यक आलेखों के साथ इसे संबंधित भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र या भारतीय मिशन / डाक में अपने साक्षात्कार के निर्धारित तिथि को जमा करना होगा आप अपने वीज़ा आवेदन की स्थिति की जानकारी भी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं
भारत की विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करें
आप भारत की विदेशी नागरिकता के आवेदन सम्बन्धी जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं एवं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सेवा भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आप्रवासन ब्यूरो के द्वारा प्रदान की जा रही है। आप भारत की विदेशी नागरिकता पाने हेतु आवश्यक पात्रता, आवेदन प्रपत्र, आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, इससे होने वाले लाभों, डाउनलोड करने योग्य संबंधित प्रपत्रों एवं अन्य संबंधित सेवाओं इत्यादि की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
भारत की विदेशी नागरिकता कार्ड से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें
आप भारत की विदेशी नागरिकता कार्ड से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यह कार्ड गृह मंत्रालय के विदेशी प्रभाग द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है। आप भारत की विदेशी नागरिकता कार्ड के लिए पंजीकरण, पंजीकरण की स्थिति, वीज़ा के लिए आवेदन इत्यादि की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। कई अन्य विवरण, जैसे - भारत की विदेशी नागरिकता कार्ड के लिए आवेदन कहाँ और कैसे करना है, आवेदन शुल्क एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी भी यहाँ उपलब्ध है।
गृह मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराये गए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की सूची
आप गृह मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों की सूची ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए आपको दल, संवर्ग का चयन करते हुए अधिकारी का नाम बताना होगा। आप अधिकारियों की नियुक्ति की तिथि, जन्म-तिथि, उसके पद, वेतन, तैनाती की तिथि एवं स्थान के बारे में जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
आप्रवासन ब्यूरो का विदेशियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सेवा
भारत आने वाले विदेशी अपने वीज़ा की अवधि बढ़ाने, वीज़ा में बदलाव एवं अन्य संबंधी सेवाओं के लिए अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकते हैं। यह सेवा भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आप्रवासन ब्यूरो के द्वारा प्रदान की जा रही है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र एवं पंजीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी यहाँ उपलब्ध है। पंजीकरण करवाने के लिए आवश्यक आलेखों की जानकारी भी आप यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
भारत के शहरों एवं गाँवों की जनसंख्या जानें
आप भारत के विभिन्न शहरों एवं गाँव के जनसंख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी भारतीय जनगणना आयुक्त एवं प्रधान पंजीयक कार्यालय के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। आप विभिन्न राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों की जनसंख्या के बारे में भी जान सकते हैं।
भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त द्वारा जन्म और मृत्यु पंजीकरण हेतु प्रपत्र
आप इस फार्म के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त, भारत द्वारा प्रदान की मदद से जन्म व मृत्यु पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, पंजीकरण, आदि का विवरण उपलब्ध हैं। उपयोगकर्ता निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के लिए और निर्देशों के अनुसार फार्म भरना होगा।
वीजा के लिए किये गए आवेदन की स्थिति के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें
भारतीय मिशन और वीजा केन्द्र पर वीजा के लिए किये गए आवेदन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें। प्रयोक्ता को वीजा की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत और पासपोर्ट संबंधी जानकारी उपलब्ध करानी होगी। आपको भारतीय मिशन का नाम, फ़ाइल संख्या या वेब फाइल नंबर, पासपोर्ट नंबर, जन्म तिथि आदि जानकारी स्थिति जानने के लिए प्रदान करनी होगी।
सरकारी कर्मचारी अपने पहचान-पत्र के लिए गृह मंत्रालय में आवेदन करें
केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी अपने पहचान-पत्र के लिए गृह मंत्रालय में आवेदन कर सकते हैं। केंद्र-शासित प्रदेशों, संलग्न/अधीनस्थ कार्यालयों, उपक्रम और स्वायत्त निकायों में कार्यरत कर्मचारी भी यहाँ अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको अपने व्यक्तिगत एवं पेशेवर जानकारियाँ, जैसे - अपना नाम, पता, पद एवं वेतन-क्रम इत्यादि का विवरण देना होगा।