- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- शिक्षा मंत्रालय
विभिन्न शैक्षिक छात्रवृत्तियों का विवरण प्राप्त करें
विभिन्न स्तरों पर पढाई कर रहे छात्र केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सभी शैक्षिक छात्रवृत्तियों की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। उपलब्ध छात्रवृत्तियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको अपना लिंग, अपनी आयु, मासिक आय, अपने राज्य का नाम एवं किस चीज़ के लिए छात्रवृति चाहिए संबंधित विवरण ऑनलाइन भरना होगा। आप उपलब्ध छात्रवृत्तियों की जानकारी अपने मोबाइल पर भी प्राप्त कर सकते हैं।
इंदौर के भारतीय प्रबंधन संस्थान के स्थानन विवरणिका (प्लेसमेंट ब्रोशर) प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
इंदौर के भारतीय प्रबंधन संस्थान के स्थानन विवरणिका ( प्लेसमेंट ब्रोशर) के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। आप संगठन, संपर्क व्यक्ति, पदनाम, विवरण, परियोजना संबंधी विवरण, पारिश्रमिक संबंधी परियोजनाओंइत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अखिल भारतीय पूर्व-चिकित्सा/पूर्व-चिकित्सकीय प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करें
आप सत्र 2016-17 के लिए आयोजित होने वाली अखिल भारतीय पूर्व-चिकित्सा/पूर्व-चिकित्सकीय प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जा रही है। आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति, पंजीयन संख्या के भूल जाने, विवरणों को ऑनलाइन ठीक करने, प्रवेश-पत्रक का प्रिंट निकालने इत्यादि ऑनलाइन सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध हैं। परीक्षा केन्द्रों की सूची, पाठ्यक्रम, सहभागी संस्थानों, महत्वपूर्ण तिथियों इत्यादि के बारे में जानकारी यहाँ दी गई है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा रैगिंग विरोधी हेल्पलाइन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की रैगिंग-निरोधक हेल्पलाइन की जानकारी हासिल करें। आप विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में, रैगिंग की जानकारी इस टोल फ्री नंबर पर उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अलावा ईमेल परिचय क्रमांक, रैगिंग विरोधी अभियान से संबंधित परिपत्र और वीडियो भी उपलब्ध हैं।
शिक्षा मंत्रालय द्वारा खुले शैक्षिक संसाधन के राष्ट्रीय कोष की जानकारी
शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत ओपन शैक्षिक संसाधन राष्ट्रीय कोष सभी स्कूल विषयों और श्रेणी के लिए कई भाषाओं में संसाधन उपलब्ध करा रहा है। आपको यहां शैक्षणिक वीडियो, ऑडियो, छवियां, दस्तावेज और परस्पर संवादात्मक मापांक भी मिल सकेंगे। आप ओपन शैक्षिक संसाधन राष्ट्रीय कोष और इसके द्वारा प्रदान किए जा रहे संसाधन के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
स्कूली बच्चों के लिए निर्धारित एनसीईआरटी पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करें
आप स्कूल की पहली से बारहवीं (I-XII) तक की कक्षा में पढ़ाये जाने वाले एनसीईआरटी पाठ्यक्रमों की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है। आप संशोधित पाठ्यक्रम एवं अतिरिक्त कोर्स के पाठ्यक्रम भी यहाँ देख सकते हैं। पाठ्यक्रम देखने के लिए आपको अपने स्कूली शिक्षा के स्तर का चयन करना होगा।