- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- महिला और बाल विकास मंत्रालय
राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराएं
राष्ट्रीय महिला आयोग के पास अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराएं। शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको एक प्रपत्र भरना होगा, जिसमें नाम, पता, संपर्क सूत्र, जन्म तिथि और प्रतिवादी की विस्तार से जानकारी देनी होगी। आपको अपने शिकायत का विवरण यहाँ उपलब्ध कराए गए स्थान पर ही देना होगा।
राष्ट्रीय महिला आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत की स्थिति की जानकारी लें
राष्ट्रीय महिला आयोग के पास दर्ज कराई गई शिकायत की अद्यतन स्थिति की जानकारी हासिल करें। आयोग के पास दर्ज शिकायत की स्थिति की जांच करने के लिए आपको शिकायत क्रमांक या इस्तेमालकर्ता आईडी नंबर और कूटशब्द के माध्यम से लॉगइन करना होगा। इसके बाद आप अपने आवेदन की स्थिति का पता लगा सकते हैं। लॉगइन करने संबंधी निर्देश भी दिए गए हैं।
बाल शक्ति पुरस्कार, महिला और बाल विकास मंत्रालय
बाल शक्ति पुरस्कार, महिला और बाल विकास मंत्रालय
भारत में बाल दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण एवं मार्गदर्शन प्रणाली
भारत में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से संबद्ध केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा ) के अंतर्गत पंजीकृत विभिन्न राज्यों में गोद लेने वाली एजेंसियों की जानकारी लें। गोद लेने एजेंसियों के नाम, कोड , पता, संपर्क विवरण और बच्चों की उपलब्धता की जानकारी भी मौजूद है। इसके अलावा पात्रता के मानदंड, गोद लेने के लिए दिशा निर्देश, आवश्यक दस्तावेज, पंजीकरण के लिए निर्देश आदि की जानकारी भी उपलब्ध है। माता- पिता के ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र और पंजीकरण की स्थिति की जानकारी भी यहां ली जा सकती है।
समेकित बाल विकास प्रणाली की तीव्र सूचना प्रणाली
एकीकृत बाल विकास योजना के अंतर्गत, तीव्र सूचना प्रणाली तैयार की गई है जिसमें रजिस्टरों के नए फॉरमेट तथा मासिक प्रगति रिपोर्ट (एपीआर) तथा वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (एएसआर) की रिपोर्टिंग आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (एडब्ल्यूडब्ल्यू) और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) स्तर पर निर्धारित की गई है। कोई भी नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से अपने निकटवर्ती आंगनवाड़ी केंद्रों के बारे में जान सकता है।
बाल कल्याण पुरस्कार - संस्थान, महिला और बाल विकास मंत्रालय
बाल कल्याण पुरस्कार - संस्थान, महिला और बाल विकास मंत्रालय
बाल कल्याण पुरस्कार (व्यक्तिगत), महिला और बाल विकास मंत्रालय
बाल कल्याण पुरस्कार (व्यक्तिगत), महिला और बाल विकास मंत्रालय
राष्ट्रीय महिला कोष
राष्ट्रीय महिला कोष (आरएमके) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी) के संरक्षण में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत पंजीकृत और सन् 1993 में स्थापित एक उच्च माइक्रो-वित्त संगठन है। आरएमके की स्थापना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सामाजिक-आर्थिक विकास करने के लिए ग्राहक अनुकूल प्रक्रिया में रियायती दरों पर विभिन्न आजीविका समर्थन तथा आय उत्पादन गतिविधियों के लिए गरीब महिलाओं को सूक्ष्म ऋण प्रदान करना था।
शी बाक्स
यह कार्य-स्थल पर लैंगिक उत्पीडन से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने के लिए ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्र्णाली है। कोई भी काम-काजी महिला अथवा केंद्रीय सरकार के किसी कार्यालय ( केंद्रीय मंत्रालय, विभाग, सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम, स्वायत निकाय और संस्था, आदि) का दौरा करने वाली महिला कार्य-स्थल पर लैंगिक उत्पीडन के संबंध में महिला बाक्स (एसएचई-बाक्स) के जरिये शिकायत दर्ज कर सकती है।
गुम/पाए गए बच्चों की सूचना दें - खोया-पाया पोर्टल
खोया-पाया पोर्टल माता-पिता को उनके लापता बच्चे का ब्यौरा रजिस्टर और ऑनलाइन रिपोर्ट करने के लिए मदद करता है। माता पिता जिनका बच्चा लापता है, लापता बच्चे का विवरण देने, लापता बच्चे की खोज करने, लापता बच्चा रिपोर्ट करने आदि के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। खोये और पाये बच्चों से संबंधित जानकारी के लिए एक डैशबोर्ड भी उपलब्ध है।