रक्षा मंत्रालय

9 सेवाएं

पूर्व-सैनिक शिकायत सेवा पोर्टल देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारतीय सेना का पूर्व-सैनिक शिकायत सेवा पोर्टल एक विशिष्ट प्लेटफार्म है जहाँ पूर्व-सैनिक विभिन्न मुद्दों से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं जो सीधे संबंधित प्रतिवादी के समक्ष दर्ज होती है। पंजीकृत उपयोगकर्ता अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। निवारण एजेंसियों के बारे में भी जानकारी दी गई है। प्रपत्र, नीति पत्र इत्यादि भी यहाँ उपलब्ध हैं।

सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के मुक़दमे की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के मुक़दमे की स्थिति की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको मुकदमा संख्या, दैनन्दिनी संख्या, याचिकाकर्ता/प्रतिवादी का नाम, न्यायाधीश एवं वकील का नाम, मुक़दमे का विषय इत्यादि से संबंधित विवरण उपयुक्त जगह पर भरना होगा।

भारतीय वायु सेना में कैरियर के अवसर पर सूचना

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में कैरियर के अवसर के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। वायु सेना में कैरियर विकल्प, प्रशिक्षण संस्थान, चयन प्रक्रिया, जीवन, वेतन और लाभों, वायु सेना के इतिहास आदिपर सूचना प्रदान की जाती है। भारतीय वायु सेना में कैरियर के विकल्प खोजने के लिए एक ड्रॉप डाउन सूची से योग्यता का चयन करने की जरूरत है। परीक्षा अनुसूची, पाठ्यक्रम, उम्मीदवार सूची आदि भी उपलब्ध हैं।

भारतीय नौसेना के साथ करियर की शुरुआत करने संबंधी जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

अगर आप भारतीय नौसेना के साथ अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आप नौसेना में शामिल होने की प्रक्रिया, इसके लिए आवश्यक योग्यता, अधिकारी एवं नौसैनिक के रूप में सेना में शामिल होने इत्यादि के बारे में जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप अधिकारी स्तर एवं नौसैनिक स्तर पर सेना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नौसेना के अंतर्गत होने वाले सांस्कृतिक गतिविधियों, यहाँ उपलब्ध सुविधाओं, खेल-कूद से संबंधित गतिविधियों, नौसेना से सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाली सुविधाओं इत्यादि के बारे में जानकारी यहाँ दी गई है। आप इसके पाठ्यक्रमों, संबंधित दिशा-निर्देशों, परीक्षा परिणामों से संबंधित अधिसूचनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं विभिन्न प्रपत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।

भारतीय नौसेना के नौसेना समूह बीमा योजना के बारे में जानकारी

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

नौसेना और तटरक्षक बल के कर्मियों के लिए भारतीय नौसेना के नौसेना समूह बीमा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करें। अधिकारियों और नौसैनिक / नाविक के लिए मासिक अंशदान, बीमा सुरक्षा और विकलांगता सुरक्षा आदि योजना से संबंधित जानकारी दी गई है। उपयोगकर्ता सेवानिवृत्ति के बाद मृत्यु बीमा विस्तार योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारी और नौसैनिक के लिए एकल अप्रतिदेय अंशदान, बीमा सुरक्षा और सुरक्षा की अवधि आदि जैसे वित्तीय विवरण भी दिए गए हैं।

रक्षा कार्मिक अपने पेंशन अधिसूचना की स्थिति ऑनलाइन जानें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

रक्षा कार्मिक अपने पेंशन अधिसूचना की स्थिति ऑनलाइन जान सकते हैं। यह अधिसूचना रक्षा मंत्रालय के महा लेखा नियंत्रक (पेंशन विभाग) के द्वारा प्रदान की जाती है। साधिकार अधिकारियों को अपने पेंशन संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए अपना नाम एवं अपनी आइसी संख्या बतानी होगी। आधिकारिक पद से नीचे के कर्मी अपना नाम एवं अपनी सैन्य-दल संख्या देने के बाद अपने पेंशन अधिसूचना की स्थिति जान सकते हैं।

मंत्रालयों से संबंधित सेवाएं