पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

4 सेवाएं

जिला स्तर पर मौसम पूर्वानुमान देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

देश के विभिन्न जिलों में मौसम पूर्वानुमान की जांच करें। प्रयोक्ता इंटरेक्टिव मानचित्र द्वारा राज्य और जिला वार मौसम की जानकारी की खोज कर सकते हैं। वर्षा, तापमान, बादल कवर, आर्द्रता, हवा की गति, हवा की दिशा आदि जैसे इस तरह के विवरण उपलब्ध हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जिलों के लिए कृषि सलाहकार सेवा बुलेटिन

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के कृषि मौसम प्रभाग द्वारा विभिन्न जिलों के कृषि सलाहकार सेवा बुलेटिन देखें। प्रयोक्ता राज्य और संबंधित जिले के नाम का चयन करके बुलेटिन देख सकते हैं। तिथि वार सलाहकार बुलेटिन में अंग्रेजी के साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है।

उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब एवं चार धाम में मौसम पूर्वानुमान

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आप उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब एवं चार धाम के मौसम पूर्वानुमान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ एवं हेमकुंड साहिब के सात दिनों के मौसम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हेलीकाप्टर के प्रचालन के लिए निम्न-स्तरीय हवा एवं तापमान की सारणी भी यहाँ उपलब्ध है। उपग्रहों द्वारा खींचे गए चार धामों के चित्र एवं वहाँ जाने वाले मार्गों का मानचित्र भी यहाँ दिया गया है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के विभिन्न जिलों के मौसम संबंधी सूचनाओं की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों, जैसे - जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड इत्यादि राज्यों के विभिन्न जिलों के मौसम संबंधी सूचनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा प्रदान की जाती है। आप इन राज्यों की मौसम संबंधी सूचनाओं, जैसे – बर्फ़बारी, वर्षा एवं बादलों की स्थिति इत्यादि का विवरण यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।

मंत्रालयों से संबंधित सेवाएं