जीवन प्रमाण - पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण एक बॉयोमेट्रिक संपन्न डिजिटल सेवा है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार या किसी अन्य सरकारी संगठन के पेंशनभोगी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आप इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर एवं अपना विवरण प्रदान कर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पेंशनभोगी इस सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी एवं स्थानीय जीवन प्रमाण केंद्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप इसकी मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड कर इस सेवा के लाभ उठा सकते हैं।
भारतीय डाक सेवाओं के द्वारा भेजे गए डाकों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें
आप भारतीय डाक द्वारा भेजे गए स्पीड पोस्ट, अंतर्राष्ट्रीय एक्सप्रेस डाक सेवा(ईएमएस) ई-मनी आर्डर, पंजीकृत डाक, एक्सप्रेस पार्सल एवं इलेक्ट्रॉनिक मूल्य देय पार्सल की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डाक की प्रेषण संख्या भरने के बाद आप अपने डाक सामानों एवं पार्सलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल फोन एवं वेबसाइट पर डाक की स्थिति के बारे में जानने के लिए उपयुक्त अनुदेश भी यहाँ दिये गये हैं।
उत्तर प्रदेश ई-जिला सेवा
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जाति, आय, निवास (अधिवास), जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र आदि प्राप्त करने के लिए विवरण प्रदान किया गया है। विभिन्न प्रमाणपत्र सेवाओं के लिए डाउनलोड करने योग्य फॉर्म एवं उपयोगकर्ताओं के लिए पंजीकरण उपलब्ध है।
बिहार में सोसाइटी और फर्मों का ई पंजीकरण
उपयोगकर्ता बिहार में सोसाइटी और फर्मों का ई पंजीकरण कर सकते हैं
बिहार में भूमि और संपत्ति का ई पंजीकरण
उपयोगकर्ता बिहार में भूमि और संपत्ति का ई पंजीकरण कर सकते हैं
भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा तय मतदान केंद्रों की खोज ऑनलाइन करें
भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए मतदान केंद्रों की जानकारी गूगल नक्शे की मदद से उपलब्ध है। मतदान केंद्रों के स्थान की जानकारी के लिए आपको राज्य, जिला, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र और मतदान केन्द्र का चयन करना होगा। राज्य, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला, जिला निर्वाचन अधिकारी, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र आदि की जानकारी भी उपलब्ध है।
तेलंगाना: नया राशन कार्ड (गुलाबी) जारी करने हेतु आवेदन प्रपत्र
यह सेवा नागरिकों को नए राशन कार्ड (गुलाबी) के लिए आवेदन करने में मदद करती है।
भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किये गए चुनाव परिणाम देखें
आप लोक सभा, राज्य सभा, विधान सभा एवं विधान परिषदों के हाल में हुए चुनावों के परिणाम यहाँ देख सकते हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा इन चुनावों के परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध कराये गए हैं। आप पार्टी के आधार पर रुझान एवं परिणाम देख सकते हैं।
परिवहन विभाग सेवाएं
ये सेवाएं स्वचालित ऑनलाइन सेवाएं हैं जो नागरिकों को लर्नर लाइसेंस, नए ड्राइविंग लाइसेंस, कंडक्टर लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र, कर, पंजीकरण, परमिट, अनुशंसा पत्र और व्यापार प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए प्रदान की जाती है।
ओबीसी की केन्द्रीय सूची में जाति एवं समुदाय के नाम खोजें
आप ओबीसी की केन्द्रीय सूची में जाति एवं समुदाय के नाम खोज सकते हैं। यह सूची राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। आप “खोजें” वर्ग में जाति या समुदाय के नाम डालकर सूची में इसे खोज सकते हैं।