उत्तर प्रदेश

61 सेवाएं

उत्तर प्रदेश में मोटर वाहन के अस्थायी पंजीकरण के लिए आवेदन प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश में मोटर वाहन के अस्थायी पंजीकरण (प्रपत्र एसआर -17) के लिए आवेदन करें। आवश्यक दस्तावेजों और प्रपत्र भरने हेतु दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई है। आवेदक प्रपत्र डाउनलोड कर आगे भी उपयोग कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय परमिट के अनुदान के लिए आवेदन

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए नेशनल परमिट (प्रपत्र 48) के लिए आवेदन प्रपत्र प्राप्त करें। आवेदक प्रपत्र डाउनलोड कर आवश्यकतानुसार भर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में मोटर वाहन के स्वामित्व का हस्तांतरण के लिए आवेदन प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश में मोटर वाहन के स्वामित्व (प्रपत्र 29) के हस्तांतरण को लागू करने हेतु आवेदन प्रपत्र प्राप्त करें। आवेदक प्रपत्र डाउनलोड कर आवश्यकतानुसार भर सकते हैं। प्रपत्र भरने के लिए निर्देश उपलब्ध हैं।

उत्तर प्रदेश में मोटर वाहन के पंजीकरण के लिए आवेदन प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश में मोटर वाहन के पंजीकरण (प्रपत्र 20) हेतु आवेदन प्रपत्र प्राप्त करें। यह प्रपत्र राज्य परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है। आवेदक प्रपत्र डाउनलोड कर आवश्यकतानुसार भर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में भूमि रिकार्ड की जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप उत्तर प्रदेश राज्य में ऑनलाइन भू - अभिलेख की जांच कर सकते हैं। यह सुविधा उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के भूमि अभिलेख विभाग द्वारा प्रदान की गयी है। उपयोगकर्ता जिले और गांव के नाम से भू - अभिलेख का ब्यौरा खोज सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन नक्शे की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के पर्यटन नक्शों की जानकारी हासिल करें| आपको यह जानकारी हासिल करने के लिए शहर के नक्शे पर क्लिक करना होगा, जिसके माध्यम से आपको प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों की जानकारी हासिल हो सकेगी| यहां पर आगरा, आगरा फोर्ट, बनारस, मथुरा, मेरठ और विभिन्न अन्य शहरों के पर्यटन नक्शे उपलब्ध हैं|

उत्तर प्रदेश में वाणिज्यिक कर का भुगतान कर रहे डीलरों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश के वाणिज्य कर विभाग को वाणिज्यिक कर का भुगतान कर रहे डीलरों की जानकारी हासिल करें| डीलरों के बारे में जानकारी उनके नाम, कर पहचान क्रमांक (टिन), कंपनी का नाम, डीलर का पता आदि की जानकारी देकर हासिल की जा सकती है| उपलब्ध जानकारियों में डीलर का नाम, फर्म का नाम, डीलर का पता , टिन, कार्यालय का नाम, व्यापारी के पंजीकरण की स्थिति और डीलर केन्द्रीय बिक्री कर (सीएसटी) का भुगतान कर रहा है या नहीं, शामिल हैं|

उत्तर प्रदेश के स्टेट पोर्टल पर फीडबैक भेजें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य पोर्टल पर अपनी प्रतिक्रिया भेजें| ऑनलाइन फार्म में अपनी टिप्पणियों के साथ नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि भी दर्ज करना होगा| इसके अलावा सामान्य प्रश्न, जो कि सामग्री, डिजाइन, सेवा या राज्य पोर्टल के तकनीकी मुद्दों से संबंधित हो सकते हैं, भी इस प्रपत्र के माध्यम से भेजे जा सकते हैं|

उत्तर प्रदेश के वाणिज्य कर विभाग को चालान का भुगतान ऑनलाइन करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश के वाणिज्य कर विभाग के अंतर्गत चालान का ऑनलाइन भुगतान करें। पंजीकृत डीलरों को ऑनलाइन चालान का भुगतान करने के लिए लॉगइन करना होगा। डीलर कर सूचना प्रणाली क्रमांक और वितरक के कूटशब्द के माध्यम से लॉगइन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश की ई-निविदाओं के लिए तय प्रणाली की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश सरकार की ई-टेंडर प्रणाली के माध्यम से सरकारी निविदाओं की जानकारी हासिल करें। वेबसाइट के माध्यम से इन्हें भरने में भी मदद उपलब्ध कराई जाती है। आप ऑनलाइन बोली भी प्रस्तुत कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको पंजीकृत होना आवश्यक है। आपको निविदा सूचना डाउनलोड करने, कई मानदंडों पर निविदा खोज करना, निविदा की वर्तमान स्थिति आदि की जानकारी यहां मिल सकेगी। इसके अलावा निविदाओं से संबंधित नवीनतम जानकारियां, शुद्धिपत्र, रद्द निविदाएं, बोली लगाने वालों के लिए मार्गदर्शक बिंदु, निविदाओं के परिणामों और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में जानकारी भी दी गई हैं।