चंडीगढ़

47 सेवाएं

चंडीगढ़ पुलिस विभाग के साथ ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन की स्थिति की जांच

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

चंडीगढ़ पुलिस विभाग के साथ पासपोर्ट आवेदन स्थिति की ऑनलाइन जाँच करें। उपयोगकर्ता पासपोर्ट आवेदन नंबर दर्ज करके पासपोर्ट आवेदनों की जानकारी पा सकते हैं।

चंडीगढ़ में देर से मृत्यु प्रमाण पत्र देने के आदेश के लिए आवेदन पत्र

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

उपयोगकर्ता चंडीगढ़ में देर से मृत्यु प्रमाण पत्र देने के आदेश के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं

चंडीगढ़ में निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने हेतु प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

चंडीगढ़ में निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने हेतु प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। प्रयोक्ता आवश्यकतानुसार प्रपत्र डाउनलोड कर उसका प्रयोग कर सकते हैं। प्रपत्र भरने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

चंडीगढ़ में संपत्ति, वसीयत और अन्य प्रलेखों का पंजीकरण कराएँ

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आप चंडीगढ़ में संपत्ति, वसीयत और अन्य प्रलेखों के पंजीकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्य का समय, पंजीकरण की प्रक्रिया, मुद्रांक शुल्क संग्रह, मुद्रांक शुल्क की दर और पंजीकरण शुल्क इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई है।

चंडीगढ़ में बिजली और पानी के बिलों का भुगतान करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पंजीकृत उपभोक्ता लॉगइन कर, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई बिजली और पानी के बिलों की जानकारी ले सकते हैं। बिलों के ऑनलाइन भुगतान करने संबंधी सुविधा भी उपलब्ध है। नए उपभोक्ता भी पंजीयन प्रपत्र भरकर पंजीकृत हो सकते हैं। किरायेदारों और नौकरों के पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध है।

  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

चंडीगढ़ प्रशासन के नियम औऱ अधिसूचनाओं की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

चंडीगढ़ के सरकारी विभागों के विभिन्न नियमों और सूचनाओं की जानकारी लें। आप विभाग का नाम या कूटशब्द डालकर नियमों और सूचनाओं की जानकारी ले सकते हैं। आपको नियम, अधिसूचना, नंबर, दिनांक आदि की जानकारी भी यहां उपलब्ध हो सकेगी।

चंडीगढ़ में सोलवेंसी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन पत्र

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

उपयोगकर्ता चंडीगढ़ में सोलवेंसी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं

चंडीगढ़ नगर निगम के लिए अपनी शिकायत दर्ज करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप चंडीगढ़ नगर निगम से संबंधित अपनी शिकायतें ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए अफसरों के ई-मेल पते उपलब्ध हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

चंडीगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान किये गये प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

चंडीगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान किये गये विभिन्न प्रपत्र डाउनलोड करें। उपयोगकर्ता नए मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाता सूची में नाम शामिल करने, मतदाता सूची में नाम होने से आपत्ति, मतदाता सूची में प्रविष्टि के स्थानांतरण के लिए प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों द्वारा प्रपत्र डाउनलोड कर प्राप्त किये जा सकते हैं।

चंडीगढ़ के जिला न्यायालय की वाद सूचियां देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप चंडीगढ़ जिला न्यायालयों की वाद सूचियाँ प्राप्त कर सकते हैं। न्यायाधीश का नाम और तिथि जैसे जानकारी प्रदान कर आप वाद सूचियाँ प्राप्त कर सकते हैं। न्यायाधीशों के नाम का चयन सूची में से किया जा सकता है।