- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- तेलंगाना
तेलंगाना: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना - गुणवत्ता नियंत्रण सेवा
यह पोर्टल महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना के बारे में जानकारी देता है और उपयोगकर्ताओं की - गुणवत्ता नियंत्रण रिपोर्ट, वसूली और दण्ड संबंधी रिपोर्टों का विवरण और एसक्यूसीओ ट्रैकिंग का सृजन करने में मदद करता है।
तेलंगाना: खाद्य सुरक्षा कार्ड में सुधार
नागरिक जिनके पास खाद्य सुरक्षा कार्ड है, वे कार्ड में सुधार करने के लिए इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
तेलंगाना राज्य औद्योगिक बुनियादी ढांचा निगम लिमिटेड संपत्ति कर भुगतान - सेवा
इस सेवा का उपयोग करके नागरिक, अपनी पहचान संख्या देकर संपत्ति कर का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। वे अपने बकाया को देख सकते हैं।
तेलंगाना : सड़क परिवहन विभाग- प्राधिकरण बैज लाइसेंस
यह सेवा उपभोक्ता द्वारा उपयोग किया जा सकता है जो परिवहन वाहन के लिए बैज लाइसेंस चाहते हैं। इसके लिए आवेदन करने के लिए उपभोक्ता का पहले ही हल्के मोटर वाहन का गैर-वाणिज्यिक लाइसेंस होना चाहिए।
तेलंगाना: आयुक्त और निदेशक, नगर निगम प्रशासन, तेलंगाना सरकार - ऑनलाइन नल कनेक्शन आवेदन
यह सेवा नागरिकों द्वारा पानी के नल कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन भेजने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। पानी के नल कनेक्शन और कराधान का कार्य राजस्व और शहरी स्थानीय निकाय के इंजीनियरिंग अनुभाग द्वारा किया जाता है।
तेलंगाना: ऑनलाइन ड्रग्स लाइसेंसिंग प्रणाली - पोर्टल की जानकारी
यह पोर्टल ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) पर पूरी जानकारी रखने में नागरिकों की मदद करता है, इन्होंने ऑनलाइन ड्रग्स लाइसेंसिंग प्रणाली की शुरुआत की है। डीसीए जनता के लिए, केंद्र सरकार द्वारा तय की गई कीमतों पर, प्रभावी और गुणवत्ता वाली दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करता है और तेलंगाना राज्य को नकली दवाओं से मुक्त करने का प्रयास करता है,
तेलंगाना : सड़क परिवहन प्राधिकरण- परमिट में फेरबदल
यह सेवा उन उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग की जा सकती है जो अपने वाहनों के परमिट के अधिकार क्षेत्र का विस्तार करना चाहते हैं । वे जिला क्षेत्र या राज्य क्षेत्र में फेरबदल के लिए आवेदन कर सकते हैं।
समग्र शिक्षा - स्कूल शिक्षा विभाग, तेलंगाना
इस साइट का उपयोग करके नागरिक, 'सर्व शिक्षा अभियान' के अंतर्गत स्कूली शिक्षा में की गई पहलों के बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं जो स्कूल प्रणाली के समुदायिक - स्वामित्व द्वारा प्राथमिक शिक्षा को सार्वभौमिक बनाने का एक प्रयास है। यह साइट शिक्षा का अधिकार, व्यावसायिक शिक्षा, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा सहित शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी प्रदान करती है।
तेलंगाना: नगरकरनूल ज़िला पोर्टल - सूचना
यह सेवा नवगठित ज़िला नगरकरनूल की आधिकारिक वेबसाइट से लिंक प्रदान करती है। कोई नागरिक ज़िले की प्रोफ़ाइल, प्रशासन के संपर्क विवरण आदि के बारे में सारी जानकारी पा सकता है।
तेलंगाना राज्य औद्योगिक बुनियादी ढांचा निगम लिमिटेड - पोर्टल - सूचना
साइट उपयोगकर्ताओं को तेलंगाना राज्य औद्योगिक बुनियादी ढांचा निगम लिमिटेड और - टीएस-आईपास (तेलंगानन राज्य औद्योगिक परियोजना अनुमोदन और स्वयं-प्रमाणन प्रणाली) के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करती है, जो भली प्रकार पारंपरिक एकल खिड़की प्रणालियों से परे जाती है, यह तेलंगाना राज्य की औद्योगिक नीति का एक सहारा होगा।










