- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- तेलंगाना
तेलंगाना: आयुक्त और निदेशक, नगर निगम प्रशासन, तेलंगाना सरकार - रिक्त भूमि कर आवेदन
यह सेवा नागरिकों को अपने रिक्त भूमि कर के मूल्यांकन हेतु आवेदन करने और कर ऑनलाइन भुगतान करने में सहायता करती है। रिक्त भूमि की पहचान की जाती है और रिक्त भूमि का कर निर्धारण के लिए मूल्यांकन किया जाता है, जो रिक्त भूमि विशेष के मालिक पर लगाया जाता है।
तेलंगाना : सड़क परिवहन प्राधिकरण - परमिट वापस करना
इस सेवा का उपयोग उपभोक्ता द्वारा मौजूदा वाहन के स्थान पर अन्य वाहन को बदलने के लिए किया जा सकता है। (यदि मौजूदा वाहन अब उपलब्ध नहीं है)
तेलंगाना: मृत्यु के विलम्ब पंजीकरण हेतु आवेदन प्रपत्र
यह आवेदन प्रपत्र नागरिकों को एक वर्ष के बाद मृत्यु पंजीकृत कराने के लिए मदद करता है।
तेलंगाना: पंजीकरण एवं स्टेम्प्स विभाग - तेलंगाना सरकार - सूचना
यह साइट पंजीकरण एवं स्टेम्प्स विभाग और इसकी पहलों व कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान करती है।
तेलंगाना: जगातियल ज़िला पोर्टल
इस पोर्टल का उपयोग करके नागरिक जगातियल ज़िला, ज़िला प्रशासनिक संपर्क विवरण पा सकते हैं।
तेलंगाना राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड सूचना
तेलंगाना राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा प्रदत्त सेवाओं की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिकों द्वारा इस सेवा का उपयोग किया जा सकता है। (अंत्योदय, अन्नयोजना, अन्नपूर्णा, मिड-डे भोजन, समाज कल्याण हॉस्टल, काम के लिए भोजन राष्ट्रीय कार्यक्रम, सम्पूर्ण रोज़गार योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि जैसी कल्याण योजनाओं के माध्यम से क्रय, परिवहन, भंडारण, प्रबंधन और खाद्यान्न वितरण आदि जैसी सेवाएं)
इंटरमीडिएट शिक्षा विभाग - प्रमाणपत्र के अंकों के पुनर्गणना के लिए आवेदन प्रपत्र, तेलंगाना
इस सेवा का उपयोग किसी आवेदक द्वारा परीक्षा में प्राप्त अंकों के पुनर्गणना हेतु अनुरोध करने के लिए किया जा सकता है। लेकिन परिणाम की घोषणा के 15 दिनों के भीतर इस सुविधा का उपयोग किया जाना चाहिए।
तेलंगाना राज्य पर्यटन विकास निगम - सेवा
होटलों, पर्यटन स्थलों के लिए ऑनलाइन बुकिंग करने, टिकट बुकिंग और और रद्द करने की सेवाओं के लिए नागरिकों द्वारा टीएसटीडीसी पोर्टल पर इस सेवा का उपयोग किया जा सकता है।
तेलंगाना वैद्य विधान परिषद (टीवीवीपी) - सूचना
साइट तेलंगाना वैद्य विधान परिषद (टीवीवीपी) पर पूरी जानकारी देती है, जो अपने नियंत्रण के सभी माध्यमिक अस्पतालों में निम्नलिखित क्षेत्रों में, भौतिक और वित्तीय दोनों पहलुओं की आयोजना, निगरानी, मार्गदर्शन, समर्थन और मूल्यांकन करती है।
तेलंगाना: निवास प्रमाण (सामान्य) आवेदन प्रपत्र
"यह आवेदन निवास प्रमाण प्राप्त करने में नागरिक मदद करता है। यह गांव या शहर या वार्ड में नागरिक की स्थायी निवास का प्रमाण है।"










