- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- तेलंगाना
सरकारी परीक्षा निदेशालय, तेलंगानाते
विभाग एसएससी / ओएसएससी की सार्वजनिक परीक्षाएं और कई अन्य छोटी परीक्षाओं के आयोजन के लिए जिम्मेदार है।यह साइट डुप्लिकेट एसएससी प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने हेतु प्रपत्र भी प्रदान करता है।
तेलंगाना: शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आय घोषणा हेतु आवेदन प्रपत्र
नागरिक इस प्रपत्र का उपयोग करते हुए, शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होने के लिए अपनी आय घोषणा कर सकता /सकती हैं ।
तेलंगाना: मिशन भगीरथा परियोजना - सूचना
पोर्टल मिशन भगीरथा पर पूरी जानकारी देता है जिसका भूमि के जल स्रोतों से पाइप द्वारा सुरक्षित और संधारणीय पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु मिशन ofofo है। मिशन भगीरथ एक विशाल परियोजना है जिसमें 42,853 करोड़ रुपये का परिव्यय है।
तेलंगाना: सीमांकन संबंधी अपील हेतु आवेदन प्रपत्र
यह प्रपत्र नागरिकों को उनकी भूमि के सीमांकन के लिए अपील करने हेतु मदद करता है,यदि उन्हें सर्वेक्षक द्वारा पहले किए गए सीमांकन पर संदेह हो। एफएमबी में दर्ज माप के संदर्भ में भूमि की सीमाओं के पुन:निर्धारण के लिए सर्वेक्षण सहायक निदेशक / सर्वेक्षण निरीक्षक और उप निरीक्षक सर्वेक्षक/ सर्वेक्षण निरीक्षक के समक्ष अपील की जा सकती है।
तेलंगाना: पंजीकरण और स्टांप विभाग ई-पासबुक - आवेदन प्रपत्र
यह आवेदन प्रपत्र नागरिकों को ई-पासबुक के लिए आवेदन करने में मदद करता है जिसमें विभिन्न प्रकार के लेनदेन जैसेकि उत्तराधिकार,वसीयत,उपहार और खरीद के रिकॉर्ड होते हैं।
तेलंगाना : प्रतिस्थापन आवेदन प्रपत्र
इस आवेदन फार्म का उपयोग किया जा सकता है यदि कोई नागरिक अपना नाम एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अन्य विधानसभा क्षेत्र में बदलना चाहता है ।
तेलंगाना: राजस्व विभाग ब्राह्मण समुदाय से संबंधित जाति प्रमाणपत्र जारी करने हेतु आवेदन प्रपत्र
इस आवेदन प्रपत्र का जाति प्रमाणपत्र जारी करने हेतु आवेदन करने के लिए ब्राह्मण जाति से संबंधित नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
साइबराबाद पुलिस: एसएमएस अलर्ट सर्विस, तेलंगाना
साइबराबाद पुलिस द्वारा एसएमएस प्राप्त करने के लिए इस सेवा का उपयोग इसे लॉग इन करके किया जाता है।
तेलंगाना : पुलिस विभाग- प्रमाणपत्र जारी करना
नागरिक पुलिस विभाग से कुछ प्रमाण पत्र जैसे कि चरित्र प्रमाणपत्र, नौकरी सत्यापन के लिए पूर्ववृत्त प्रमाणपत्र, वाहनों के स्थानांतरण के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं ।
राजीव आरोग्यश्री हेल्थ केयर ट्रस्ट, तेलंगाना की योजना
राजीव आरोग्यश्री स्वास्थ्य देखभाल ट्रस्ट योजना और इसके इतिहास की जानकारी इस एप्लिकेशन के साथ उपलब्ध है जिसमें उल्लेख किया गया है कि यह योजना राज्य में कार्यान्वित की जाने वाली एक अनूठी सामुदायिक स्वास्थ्य बीमा योजना है। राजीव आरोग्यश्री स्वास्थ्य देखभाल ट्रस्ट योजना गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को रुपये तक की वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी की आवश्यकता वाली गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए एक वर्ष में 2 लाख रु.|










