- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- तेलंगाना
तेलंगाना: आईएसईएस एकीकृत प्रमाणपत्र आवेदन प्रपत्र
यह सेवा एकीकृत प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने में नागरिक की मदद करता है। तेलंगाना के सरकारी स्कूलों से एकत्रित छात्र डेटा अपलोड किया गया है। इस डाटा का उपयोग करके, एकीकृत प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।
तेलंगाना: आरडीओ द्वारा जारी प्रमाणित प्रतियां हेतु आवेदन प्रपत्र
यह सूचना और प्रपत्र नागरिकों द्वारा आरडीओ कार्यालय से किराएदारी / आरओआर प्रकरणों / सर्वेक्षण पंचनामा रिपोर्ट / इनाम ओआरसी प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रतियां के लिए आवेदन करने हेतु इस्तेमाल किया जा सकता है।
तेलंगाना विद्या विधान परिषद (टीवीवीपी) - सेवाएं
यह लिंक टीवीवीपी की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। टीवीवीपी अस्पतालों में आउटपेशेंट सेवाएं, इनपेशेंट सेवाएं (आपातकालीन और शल्यचिकित्सा सहित), नैदानिक सेवाएं और प्रयोगशाला सेवाएं उपलब्ध हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और शिक्षण अस्पतालों (तृतीयक अस्पताल) के साथ-साथ, विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे कि मलेरिया, टीबी, परिवार कल्याण, एड्स आदि के कार्यान्वयन के लिए ये अस्पताल एक मंच के रूप में कार्य करते हैं।
तेलंगाना: फैक्टरी विभाग प्रबंधक परिवर्तन हेतु आवेदन प्रपत्र
कारखाने में प्रबंधक के परिवर्तन की रिपोर्ट करते समय फर्म्स या कारखाने इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
तेलंगाना: पंचायती राज विभाग - तेलंगाना सरकार- ईपंचायत
यह साइट पहल 'ईपंचायत - ग्राम पंचायतों के लिए गृह कर' के बारे में जानकारी प्रदान करती है। आयुक्त पंचायती राज और ग्रामीण रोज़गार ने ग्राम पंचायत के कम्प्यूटरीकरण के लिए पंचायतों हेतु एक फ़्लैगशिप परियोजना शुरू की है। आवेदन के वे क्षेत्र जो स्वचालित हैं इस प्रकार हैं जन्म और मृत्यु पंजीयन, गृह कर आकलन, मांग संग्रह और व्यापार लाइसेंस।
तेलंगाना: पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र (एफएमसी) सामाजिक सुरक्षा योजना आवेदन प्रपत्र
यह आवेदन पत्र नागरिकों द्वारा एफएमसी (परिवार सदस्यता प्रमाणपत्र) के लिए आवेदन करने हेतु इस्तेमाल किया जा सकता है कि ताकि परिवार में मृतक के संबंध में कुछ योजनाओं ( आपातबंधु योजना / मुख्यमंत्री राहत कोष / आवास / राहत कोष / अनुग्रह राशि जैसे) से लाभ का दावा किया जा सके।
तेलंगाना: शिक्षा विभाग आयु / माइग्रेशन / अंक प्रमाणपत्र आवेदन प्रपत्र
इस आवेदन पत्र का उपयोग उन छात्रों द्वारा किया जा सकता है जो आयु / माइग्रेशन / अंक प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करते हैं। जो छात्र उत्तीर्ण हुए हैं और जो तेलंगाना राज्य के अधिकार क्षेत्र के बाहर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है।
तेलंगाना: राजस्व विभाग दलाल लाइसेंस के लिए आवेदन
यह आवेदन फार्म दलाल लाइसेंस के लिए नागरिक को आवेदन करने में मदद करता है, जो कि उसे अच्छी प्रतिभूति के बदले में कम समय में उच्च ब्याज पर धन ऋण देने में मदद करता है।
तेलंगाना: नगरकरनूल ज़िला पोर्टल अधिसूचनाएं
यह पोर्टल नगरकरनूल ज़िले में नौकरियों के लिए भर्ती के बारे में जानकारी देता है
तेलंगाना : सड़क परिवहन विभाग –प्राधिकरण ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पुन: परीक्षण
इस सेवा का प्रयोग उपभोक्ता द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण के लिए पुन: उपस्थित होने के लिए किया जा सकता है, यदि वह पिछले प्रयास / प्रयासों में परीक्षा पास करने में विफल रहते हैं।










