- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- चंडीगढ़
चंडीगढ़ में प्रवासन आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने हेतु प्रपत्र
चंडीगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाणपत्र (प्रवासन आधार (के लिए आवेदन करने हेतु प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। प्रयोक्ता आवश्यकतानुसार प्रपत्र डाउनलोड कर उसका प्रयोग कर सकते हैं। प्रपत्र भरने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
चंडीगढ़ में पंजीकृत वाहनों की जानकारी लें
चंडीगढ़ के परिवहन विभाग में पंजीकृत वाहनों के पंजीकरण संबंधी विवरण की जानकारी लें। इसके लिए आपको पंजीकरण नंबर और वाहन के चेसिस नंबर की जानकारी देनी होगी, जिसके बाद आपको चाही गई जानकारी हासिल हो जाएगी। यहां पर 1994 के बाद पंजीकृत वाहनों का विवरण उपलब्ध है।
चंडीगढ़ में विशेष अवसरों पर शराब वितरण के लिए परमिट हासिल करें
चंडीगढ़ में स्वीकृति योग्य सीमा से ज्यादा शराब ऱखने के लिए परमिट की जानकारी प्राप्त करें। यहां आवेदन, शुल्क, जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी उपलब्ध है। परमिट जारी करने वाले सक्षम अधिकारी का विवरण भी दिया गया है।
चंडीगढ़ में अपने संपत्ति कर का भुगतान करें
उपयोगकर्ता चंडीगढ़ में अपने संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं
चंडीगढ़ में शराब रखने संबंधी परमिट के लिए आवेदन करें
चंडीगढ़ में शराब रखने संबंधी परमिट की जानकारी यहां उपलब्ध है। आपको यहां पर आवेदन करने की प्रक्रिया, संबंधित शुल्क, जरूरी दस्तावेदों की जानकारी भी उपलब्ध हो जाएगी। सक्षम प्राधिकारी, जो कि परमिट जारी करेंगे, का भी पूरा विवरण उपलब्ध है।
आरटीआई के तहत आवेदन दाखिल करने की प्रक्रिया, चंडीगढ़
चंडीगढ़ के सरकारी विभागों में सूचना का अधिकार (आरटीआई ) के तहत आवेदन पत्र किस तरह से जमा किए जाएं, इसकी जानकारी प्राप्त करें। आपको यहां आरटीआई के अधीन दी जाने वाली सांविधिक जानकारी उपलब्ध होंगी। इसके लिए विभाग का नाम, बोर्ड, निगम या अन्य संस्थानों के नाम का चयन करना होगा। यहां पर लोक सूचना अधिकारी (पीआईओ) , केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी (सीपीआईओ), अपीलीय प्राधिकरण और जिम्मेदारियां, संबंधित विवरण भी उपलब्ध है।
चंडीगढ़ में सौर उर्जा चलित जल तापन प्रणाली पर सब्सिडी प्राप्त करें
चंडीगढ़ में सौर जल तापन प्रणाली पर छूट का लाभ उठाने की प्रक्रिया की जानकारी लें। आपको यहां रियायत, रियायत के लिए जरूरी दस्तावेज, पात्रता आदि की जानकारी भी मिल जाएगी। रियायती योजना के अंतर्गत सौर जल तापन प्रणाली स्थापना संबंधी आवेदन और अधिकृत उद्योगपति या निर्माता या लाभार्थी का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध है।
चंडीगढ़ में करदाता पहचान संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त करें
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा करदाता पहचान संख्या(टिन) के बारे में जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। आप बिक्री कर नंबर के माध्यम से टिन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
चंडीगढ़ पुलिस के पास दर्ज शिकायत की स्थिति का पता लगाएं
चंडीगढ़ पुलिस को दी गई शिकायतों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लें। आपके द्वारा दिए गए लिखित आवेदन या पूर्व में दी गई फिर शिकायत की वर्तमान स्थिति जानने के लिए इनसे संबंधित संख्या दर्ज करें।
एसडीएम और एईओ न्यायालयों, चंडीगढ़ के अंतिम आदेश की स्थिति और प्रतिलिपि
उपयोगकर्ताओं को चंडीगढ़ में एसडीएम और एईओ न्यायालयों के अंतिम आदेश की प्रतिलिपि और स्थिति प्राप्त करने प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन सेवा का लाभ मिल सकता है