- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- पुडुचेरी
भेड़/बकरी विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, पुडुचेरी
इस योजना के अंतर्गत, पुडुचेरी संघ राज्य क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को भेड़ / बकरी पालन के लिए 70% तक सब्सिडी की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
मोटर वाहन के स्वामित्व हस्तांतरण की रिपोर्ट के लिए आवेदन पत्र (प्रपत्र -30, )पुडुचेरी
उपयोगकर्ता- मोटर वाहन के स्वामित्व हस्तांतरण की रिपोर्ट के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं । (फार्म -30)
ड्राइविंग लाइसेंस, पुडुचेरी में वाहनों का अतिरिक्त समर्थन
खतरनाक सामग्री के साथ ड्राइव करने के लिए उपयोगकर्ता ड्राइविंग लाइसेंस में एन्डोर्समेंट हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिशानिर्देश और संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी दी गई है।
किसी मोटर वाहन को अन्य राज्य से हटाने पर नया पंजीकरण मार्क निर्धारण के लिए आवेदन (प्रपत्र -27), पुडुचेरी
उपयोगकर्ता किसी मोटर वाहन को अन्य राज्य से हटाने पर नया पंजीकरण मार्क निर्धारण के लिए आवेदन डाउनलोड कर सकते हैं। (फार्म -27)
सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000, पुडुचेरी
भारत सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 को डाउनलोड किया जा सकता है।
निराश्रित विधवा की बेटी के विवाह के लिए विवाह भत्ता का अनुदान, पुडुचेरी
निराश्रित विधवाओं की बेटी की शादी के खर्च के लिए 20,000 / - तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। वार्षिक आय 24,000 / - से अधिक नहीं होनी चाहिए और सहायता सिर्फ दुल्हन को ही उसकी पहली शादी के लिए प्रदान की जाती है। विवाह प्रचलित कानूनों के अनुरूप होना चाहिए और सहायता उस परिवार में केवल एक ही बेटी के लिए लागू होती है।
गरीब दुल्हन का विवाह सम्पन्न करने के लिए वित्तीय सहायता देना, पुडुचेरी
गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले गरीब दुल्हनों की शादी के खर्च के लिए 15,000 / - तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। वार्षिक आय 24,000 / - से अधिक नहीं होनी चाहिए और सहायता सिर्फ दुल्हन को ही उसकी पहली शादी के लिए प्रदान की जाती है। विवाह प्रचलित कानूनों के अनुरूप होना चाहिए और सहायता उस परिवार में केवल एक ही बेटी के लिए लागू होती है।
विधवा पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहन, पुडुचेरी
विधवाओं को सामान्य जीवन जीने के लिए अविवाहित / विधुर से विवाह करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र के रूप में 20,000 / - की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। वार्षिक आय 24,000 / - से अधिक नहीं होनी चाहिए।
मछुआरों के मेधावी छात्रों के लिए नकद पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन, पुडुचेरी
उपयोगकर्ता मछुआरों के मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे परिवार के लिए प्रोत्साहन अनुदान जिसमें एक या दो लड़कियां हैं और माता-पिता ने परिवार नियोजन कराया है, पुडुचेरी
माता-पिता में लड़की की वांछनीयता के बारे में जागरूकता लाने और परिवार में लड़की की स्थिति ऊपर उठाने के लिए 20,000 / - की राशि लड़की के नाम पर जमा की जाती है, यदि दो लड़कियां हैं तो प्रत्येक लड़की के नाम पर 10,000 / - जमा की जाती है। परिपक्व राशि तब जारी की जाएगी जब लड़की/ लड़कियों की आयु अठारह साल हो जाएगी। वार्षिक आय 60,000 / - से अधिक नहीं होनी चाहिए और माता-पिता में से किसी एक का केंद्रीय / राज्य सरकार के अस्पताल में परिवार नियोजन किया होना चाहिए।










