- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- आंध्र प्रदेश
आंध्रप्रदेश में विभिन्न उत्पादों के दामों की जानकारी लें
आंध्र प्रदेश में विभिन्न कृषि उत्पादों की कीमतों की जानकारी लें। यह जानकारी प्रदेश के कृषि विपणन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है। जानकारी उत्पादों के आधार पर और बाजार के आधार पर दैनिक प्रतिवेदन में देखी जा सकती है। आप तिथि और वस्तु का चयन करें, जिससे दैनिक रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा उत्पाद, जिला, बाजार, उत्पाद का आगमन, किस्में, इकाई, न्यूनतम मूल्य, अधिकतम मूल्य, आदर्श मूल्य, मूल्य की इकाई आदि की जानकारी भी ली जा सकती है।
आंध्रप्रदेश में पेंशन आवेदन की वर्तमान स्थिति की जानकारी
आंध्र प्रदेश में पेंशन संबंधी आवेदनों की वर्तमान स्थिति का पता लगाएं। जानकारी पाने के लिए आपको जिला, सेवानिवृत्ति का वर्ष का चयन करना होगा। आप दस्तावेज क्रमांक, नाम और जन्म तिथि के आधार पर भी पेंशन संबंधी आवेदन की जानकारी ले सकते हैं।
आंध्र प्रदेश में जिलेवार आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या खोजें
आंध्रप्रदेश के महिला, बच्चे, विकलांग और वरिष्ठ नागरिक विभाग के आंगनवाड़ी केंद्र सशक्तिकरण और निगरानी प्रणाली के माध्यम से सेक्टर पर आधारित आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी हासिल करें| आपको आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी जिला, परियोजना और क्षेत्र के नाम का चयन कर उपलब्ध हो जाएगी| इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्रों, उनके कोड, प्रकार, श्रमिकों का विवरण, लाभार्थियों के विवरण आदि की जानकारी भी उपलब्ध है|
विजयवाडा, आंध्रप्रदेश में घर/मकान सम्पत्ति कर के ऑनलाइन भुगतान हेतु आवेदन करें
विजयवाडा, आंध्रप्रदेश में घर/मकान सम्पत्ति कर के ऑनलाइन भुगतान हेतु आवेदन करें
बार काउंसिल, आंध्र प्रदेश की नामांकन संख्या देखें
राज्य की बार काउंसिल के साथ आंध्र प्रदेश में बार एसोसिएशन के नामांकन विवरण खोजें। उपयोगकर्ताओं को बार एसोसिएशन के सदस्यों और उनकी नामांकन संख्या के बारे में विवरण प्राप्त करने के लिए उसका नाम चुनना होगा।
साइबराबाद यातायात पुलिस को सुझाव और शिकायत ऑनलाइन भेजें
साइबराबाद यातायात पुलिस को अपनी शिकायते, प्रतिक्रिया, सुझाव इत्यादि ऑनलाइन भेजें। प्रयोक्तात ऑटो या टैक्सी शिकायत, दुर्घटनाओं, अवैध पार्किंग, यातायात व्यवधान और अन्यद जैसे शिकायत संबंधी विकल्प का चयन कर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। प्रयोक्ताि अपनी प्रतिक्रिया या शिकायत पर दी गई प्रतिक्रिया देख सकते हैं।
आंध्र प्रदेश राज्य वित्त निगम से ऋण लेने संबंधी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें
आप आंध्र प्रदेश राज्य वित्त निगम से ऋण लेने संबंधी पूछताछ ऑनलाइन कर सकते हैं। ऋण संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको एक प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको मुख्य प्रवर्तक का नाम, पता, फोन नंबर, जिला इत्यादि की जानकारी देनी होगी।
दक्षिणी विद्युत वितरण कंपनी, आंध्र प्रदेश के साथ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें
आंध्र प्रदेश दक्षिणी विद्युत वितरण कंपनी (एपीईपीडीसीएल) के पास अपनी शिकायत दर्ज करें। उपयोगकर्ता पुराने उपभोक्ता, नए उपभोक्ता, एलटी उपभोक्ता, एचटी उपभोक्ता, सर्कल, अनुभाग, क्षेत्र कोड का चयन करके और उपभोक्ता संख्या या एससी नंबर दर्ज करके अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। शिकायत को ट्रैक करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
अपराध जांच विभाग, आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश पुलिस विभाग को अपराधिक रिपोर्ट दर्ज कराएँ। प्रयोक्ताद को श्रेणी, जिले का नाम, पुलिस स्टेशन,पता और अपराध से संबंधित विवरण इत्यादि जानकारी प्रदान करनी होगी। इस सेवा के द्वारा लोग इन्टरनेट संबंधी अपराध,सड़क दुर्घटनाओं, यातायात नियम के उल्लंघन जैसे अपराध रोकने के लिए अपने विचार भी प्रदान कर सकते हैं।
जल संसाधन-संस्थान और प्रबंधन - सारांश रिपोर्ट, आंध्र प्रदेश
जल संसाधन-संस्थान और प्रबंधन - सारांश रिपोर्ट, आंध्र प्रदेश