पुडुचेरी

122 सेवाएं

जाति/समुदाय प्रमाणपत्र जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश और नियुक्ति के लिए जाति / समुदाय प्रमाणपत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र और अन्य संगत दस्तावेज प्रस्तुत करने पर जारी किया जाता है। ओबीसी / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सरकार द्वारा जारी संबंधित सूची में उल्लिखित जातियों के लिए जारी किया जाता है।

गरीब गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं हेतु वित्तीय सहायता के लिए आवेदन, आदि द्रविड़र कल्याण विभाग, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

गरीब अनुसूचित जाति की गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पूर्व/ पोस्ट प्रसव देखभाल हेतु 6 महीने के लिए 1,000 /- की दर से वित्तीय सहायता दी जाती है।

गृह स्थल पट्टा के नाम हस्तांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन (कानूनी वारिसों के बीच), पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अनुसूचित जाति के लोगों के लिए जारी गृह स्थल पट्टा के लिए कानूनी वारिसों के बीच नाम हस्तांतरण के लिए आवेदन, यह आवेदन ऑनलाइन भी किया जा सकता है।

दीर्घकालीन बीमारी से पीड़ित रोगियों हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए आवेदन, आदि द्रविड़र कल्याण विभाग, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दीर्घकालीन बीमारी जैसेकि कैंसर, हृदय रोग और अस्थमा की वजह से अनुसूचित जाति के गरीब व्यक्तियों जो अपनी जीविका कमाने के लिए काम करने में असमर्थ हैं, को प्रति माह 500 / की दर से वित्तीय सहायता प्रदान करना

वृद्धावस्था पेंशनरों के लिए अंतिम संस्कार सहायता (नया), पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

वृद्ध,विधवा और निराश्रित पेंशनरों की मृत्यु पर सहायता प्रदान करने के लिए, अंतिम संस्कार के खर्च के लिए रू. 2,000/ - की राशि वित्तीय सहायता के रूप प्रदान करना।

वाहन के कब्जे के बाद परवर्ती व्यक्ति के नाम पर स्वामित्व हस्तांतरण की सूचना आवेदन (प्रपत्र -31), पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

उपयोगकर्ता वाहन के कब्जे के बाद परवर्ती व्यक्ति के नाम पर स्वामित्व हस्तांतरण की सूचना के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। (फार्म -31)

सॉल्वेन्सी प्रमाणपत्र जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

क्षमता संपन्न संपत्ति मालिकों को मूल दस्तावेज, संपत्ति कर रसीद, चित्ता / एडंगल की प्रतिलिपि, और 13 से अधिक वर्षों का ऋणभार प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर सॉल्वेन्सी प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।

अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के अंतिम संस्कार खर्च के लिए वित्तीय सहायता के लिए आवेदन, आदि द्रविड़र कल्याण विभाग, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

मृतक अनुसूचित जाति के व्यक्ति के परिवार को अंतिम संस्कार कार्य के लिए 5000 / की दर से वित्तीय सहायता प्रदान करना

व्यावसायिक प्रशिक्षण (इंस्टीट्यूशन ओरिएंटेड) के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

व्यापक रूप से बेरोजगार युवाओं और विशेष तौर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए टेलरिंग व कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, आर्ट्स एंड डिजाइन जैसे ट्रेडों में प्रशिक्षण के माध्यम से स्व-उद्यमों के अलावा कैरियर शुरू करने के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के उद्देश्य से 18-35 वर्ष के आयु वर्ग के लिए मासिक वृत्ति सहित छह महीने की अवधि के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण (इंस्टीट्यूशन ओरिएंटेड) प्रदान किया जाता है। यह प्रशिक्षण संस्थान आधारित है।

स्थायी एकीकृत प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अपने संबंधित स्कूल के माध्यम से 10वीं कक्षा की परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों को अपेक्षित दस्तावेज प्रस्तुत करने और सत्यापन होने पर स्थायी एकीकृत प्रमाण पत्र जारी किया जाता है । इस प्रमाणपत्र में आवेदक की एक तस्वीर होगी जिसमें उनके उच्चतर अध्ययन के लिए जरूरी विवरण, जैसे निवास, राष्ट्रीयता, जाति / समुदाय और आय होंगे।