- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- दिल्ली
दिल्ली में अपना इलाका/उपखंड/जिला खोजें
उपयोगकर्ता दिल्ली में अपने इलाके/उपमंडल/जिले का पता लगा सकते हैं|
दिल्ली पर्यटन द्वारा जारी यात्रा संकुल का ऑनलाइन आरक्षण करवाएं
दिल्ली पर्यटन विभाग के विभिन्न यात्रा संकुल के लिए ऑनलाइन आरक्षण करवाएं। आप दिल्ली और आसपास के इलाकों के यात्रा संकुलों की उपलब्धता की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप यहां पर स्वयं और परिवार के लिए टिकट भी ऑनलाइन आरक्षित करवा सकते हैं। सभी टूर पैकेज की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
दिल्ली पुलिस द्वारा नए शस्त्र लाइसेंस के लिए उपलब्ध कराए गए आवेदन प्रपत्र
दिल्ली पुलिस द्वारा नए शस्त्र लाइसेंस के लिए उपलब्ध कराए गए आवेदन प्रपत्र प्राप्त करें। उपयोगकर्ता प्रपत्र को डाउनलोड कर इसे आगे भी उपयोग कर सकते हैं। प्रपत्र भरने संबंधी निर्देश भी दिए गए हैं।
दिल्ली में विकलांग व्यक्ति स्थायी पहचान-पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन करें
दिल्ली में विकलांग व्यक्ति स्थायी पहचान-पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन करें। आवश्यक दस्तावेजों और प्रपत्र भरने संबंधी निर्देश भी दिए गए हैं। उपयोगकर्ता प्रपत्र को डाउनलोड कर इसे आगे भी उपयोग कर सकते हैं।
दिल्ली में राष्ट्रीयता प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन करने के लिए प्रपत्र
दिल्ली में राष्ट्रीयता प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन करने के लिए प्रपत्र डाउनलोड करें। यह प्रपत्र राजस्व विभाग, दिल्ली द्वारा उपलब्ध कराया गया है। प्रयोक्ता अपनी आवश्यकतानुसार प्रपत्र डाउनलोड कर इसे भर सकते हैं।
दिल्ली में एपीएल कार्ड के लिए आवेदन पत्र
उपयोगकर्ता दिल्ली में एपीएल कार्ड के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं
दिल्ली में चुराए वाहनों का विवरण देखें
दिल्ली में चोरी किए गए वाहनों की स्थिति की नवीनतम जानकारी हासिल करें। यह सुविधा दिल्ली पुलिस द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। आपको चोरी किए गए वाहन की जानकारी जैसे कि पंजीकरण क्रमांक, इंजन नंबर और चेसिस क्रमांक की जानकारी देनी होगी, जिसके बाद आपको वाहनों की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।
दिल्ली में एक मोटर वाहन चलाने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन प्रपत्र
दिल्ली में मोटर वाहन ड्राइव करने के लिए लाइसेंस हेतु आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। यह आवेदन प्रपत्र परिवहन विभाग, दिल्ली द्वारा उपलब्ध कराया गया है । आवेदक प्रपत्र डाउनलोड कर आवश्यकतानुसार भर सकते हैं।
दिल्ली और आसपास के प्रदेशों में पुलिस को मिली अज्ञात लाशों का विवरण प्राप्त करें
जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) के माध्यम से आठ राज्यों में मिले लावारिस शवों की जानकारी हासिल करें। अज्ञात शवों के विवरण की जानकारी के लिए आपको नाम, लाश मिलने वाली तारीख, आयु सीमा, ऊंचाई, धर्म, लिंग , राज्य आदि की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा आप किसी राज्य विशेष में मिले अज्ञात शवों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड द्वारा दिल्ली में कमोडिटी की दरों की जाँच
दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड द्वारा प्रदत्त दिल्ली में कृषि जिंसों की ऑनलाइन दरों की जाँच करें। उपयोगकर्ता बाजरा, गेहूं, सेम, अरहर, खुबानी, आदि वस्तुओं की दरों को खोज सकते हैं।










