- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- महाराष्ट्र
महाराष्ट्र बिक्री कर विभाग के ई-सेवाओं के लिए नामांकन
महाराष्ट्र बिक्री कर विभाग के ई-सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन नामांकन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। बैंकर, व्यापारी, PTRC नियोक्ता नामांकन आदि के लिए सुविधा प्रदान की गई हैं।
महाराष्ट्र बिक्री कर विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराएं
महाराष्ट्र के सेल्स टैक्स विभाग के साथ डीलर के रूप में ऑनलाइन रजिस्टर करें एवं ऑनलाइन सेवाओं जैसे वाणिज्य कर भुगतान, ई-रिटर्न दाखिल करना, शिकायतों का पंजीकरण आदि प्राप्त करें। डीलर अपने स्थान, व्यवसाय का नाम, आवेदक का नाम, आवेदक की स्थिति का ब्यौरा आदि दर्ज कर पंजीकरण कर सकते हैं।
महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऑनलाइन प्रपत्र V जमा करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल
ईको भारत महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का एक ऑनलाइन पोर्टल है जो उद्योगों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पर्यावरण अनुपालन हेतु आवश्यक अनिवार्य प्रपत्र V भरने की सुविधा प्रदान करता है। प्रपत्र V ऑनलाईन भरने हेतु आप आवेदक के रूप में पंजीकरण करके लॉगिन करें।
मुंबई में शादी का प्रमाण पत्र प्राप्त करने का लिए प्रक्रिया
मुंबई में शादी का प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ता आवेदन की प्रक्रिया और आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विशेष विवाह अधिनियम 1954 और महाराष्ट्र नियमन मैरिज ब्यूरो और विवाह पंजीकरण1998 से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।
बंबई उच्च न्यायालय के मुकदमों की स्थिति की जानकारी
आप यहाँ से बंबई उच्च न्यायालय में दर्ज मामलों की स्थिति ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। उपयोगकर्ता कोर्ट बेंच, मुकदमा का पक्ष, मोहर, रजिस्टर, प्रकार, मुकदमा संख्या और वर्ष का चयन कर मामले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महाराष्ट्र सरकार के संकल्पों के बारे मे जानें
महाराष्ट्र सरकार के विभागवार प्रस्तावों की जानकारी लें। आप राज्य सरकार के सभी विभाग के प्रस्तावों की जांच कर सकते हैं। इन प्रस्तावों को देखने के लिए आपको विभाग का नाम, प्रस्ताव जारी होने वाली तिथि, जिस दिन तैयार हुआ उसकी तिथि आदि की जानकारी देनी होगी।
महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर की ऑनलाइन पूजा के लिए आरक्षण कराएं
महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा के लिए ऑनलाइन आरक्षण करवाएं। मंदिर में पूजा का आरक्षण करवाने के लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा। इसमें आपको व्यक्तिगत जानकारियां, पूजा के आरक्षण का विवरण और पूजा के प्रकार की जानकारी देना होगी। इन जानकारियों के माध्यम से ही आप ऑनलाइन भुगतान का प्रपत्र भर सकेंगे।
महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लें
महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम द्वारा अपने उपभोक्ताओं को दी जाने वाली ऑनलाइन सुविधा का लाभ लें। ये सुविधाएं लेखपत्र, औद्योगिक परियोजना की मंजूरी, भूमि प्रबंधन, आदि से संबंधित हैं।
महाराष्ट्र में ई-फायर की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन दें
महाराष्ट्र में अग्नि अनुमोदन प्रमाण पत्र या अस्थायी अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए पंजीकृत नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सेवा महाराष्ट्र अग्नि सेवा निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराई गई है। अग्नि अनुमोदन प्रमाण पत्र की मंजूरी और अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने को लेकर विस्तृत निर्देश दिए गए हैं।
महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा विभाग की ई-छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए पंजीयन कराएं
महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा और खेल विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली स्कूल शिक्षा के लिए ई-छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए पंजीयन करवाएं। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से पहले आप परिपत्र और उपयोगकर्ता पुस्तिका देख सकते हैं।