- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- महाराष्ट्र
महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, महाराष्ट्र के फॉर्म-V के लिए ऑनलाइन सबमिशन पोर्टल
महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इको भारत पोर्टल के माध्यम से फॉर्म V ऑनलाइन जमा करें। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पर्यावरण अनुपालन के लिए यह अनिवार्य प्रपत्र आवश्यक है। उपयोगकर्ताओं को लॉग इन करने और फॉर्म जमा करने के लिए पंजीकरण करना होगा।
मुंबई में शादी का प्रमाण पत्र प्राप्त करने का लिए प्रक्रिया
मुंबई में शादी का प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ता आवेदन की प्रक्रिया और आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विशेष विवाह अधिनियम 1954 और महाराष्ट्र नियमन मैरिज ब्यूरो और विवाह पंजीकरण1998 से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।
बंबई उच्च न्यायालय के मुकदमों की स्थिति की जानकारी
आप यहाँ से बंबई उच्च न्यायालय में दर्ज मामलों की स्थिति ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। उपयोगकर्ता कोर्ट बेंच, मुकदमा का पक्ष, मोहर, रजिस्टर, प्रकार, मुकदमा संख्या और वर्ष का चयन कर मामले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महाराष्ट्र सरकार के संकल्पों के बारे मे जानें
महाराष्ट्र सरकार के विभागवार प्रस्तावों की जानकारी लें। आप राज्य सरकार के सभी विभाग के प्रस्तावों की जांच कर सकते हैं। इन प्रस्तावों को देखने के लिए आपको विभाग का नाम, प्रस्ताव जारी होने वाली तिथि, जिस दिन तैयार हुआ उसकी तिथि आदि की जानकारी देनी होगी।
श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर, महाराष्ट्र के लाइव दर्शन
भक्त महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर के लाइव दर्शन का ऑनलाइन अनुभव ले सकते हैं। पोर्टल वास्तविक समय की स्ट्रीमिंग प्रदान करता है, धार्मिक समारोहों तक पहुंच प्रदान करता है और मंदिर की गतिविधियों और तीर्थ सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लें
महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम द्वारा अपने उपभोक्ताओं को दी जाने वाली ऑनलाइन सुविधा का लाभ लें। ये सुविधाएं लेखपत्र, औद्योगिक परियोजना की मंजूरी, भूमि प्रबंधन, आदि से संबंधित हैं।
महाराष्ट्र में ई-फायर की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन दें
महाराष्ट्र में अग्नि अनुमोदन प्रमाण पत्र या अस्थायी अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए पंजीकृत नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सेवा महाराष्ट्र अग्नि सेवा निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराई गई है। अग्नि अनुमोदन प्रमाण पत्र की मंजूरी और अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने को लेकर विस्तृत निर्देश दिए गए हैं।
महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा विभाग की ई-छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए पंजीयन कराएं
महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा और खेल विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली स्कूल शिक्षा के लिए ई-छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए पंजीयन करवाएं। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से पहले आप परिपत्र और उपयोगकर्ता पुस्तिका देख सकते हैं।
मुंबई पुलिस में लंबित पासपोर्ट सत्यापन के आवेदन की स्थिति पता करें
मुंबई पुलिस के पास जमा पासपोर्ट आवेदन के सत्यापन की स्थिति की जानकारी ऑनलाइन लें। इसके लिए आपको पासपोर्ट आवेदन की फाइल संख्या देनी होगी। इसके अलावा एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है।
महाराष्ट्र में अपने शहर की हवा की गुणवत्ता जानें
महाराष्ट्र में अपने शहर की हवा की गुणवत्ता की जांच ऑनलाइन करें। यह सुविधा महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रदान की गई है। आपको हवा की गुणवत्ता की जांच करने के लिए शहर का नाम और तारीख के विकल्प का चयन करना होगा।










