- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- तमिलनाडु
तमिलनाडु सरकार के विभिन्न विभाग के आदेशों की जानकारी लें
तमिलनाडु सरकार के विभागों के आदेशों की जानकारी लें। आपको यहां उच्च शिक्षा, कृषि, वित्त, उद्योग, परिवहन विभाग के अलावा दूसरे विभागों द्वारा जारी आदेशों की जानकारी भी मिल जाएगी।
तमिलनाडु में घरेलू या व्यवसायिक बिजली संयोजन प्राप्त करने संबंधी जानकारी लें
तमिलनाडु उत्पादन और वितरण निगम लिमिटेड द्वारा घरेलू या वाणिज्यिक बिजली संयोजन प्राप्त करने संबंधी जानकारी प्राप्त करें। आपको यहां प्रपत्र कैसे भरें, कितना शुल्क होगा और कौन से दस्तावेज जमा करने हैं, आदि की पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।
बिजली की मासिक खपत की गणना करें
आप तमिलनाडु में अपने बिजली के खर्च का मासिक आधार पर मूल्यांकन ऑनलाइन कर सकते हैं। यह सुविधा तमिलनाडु उत्पादन और वितरण निगम लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराई गई है। आप बिजली के उपकरणों की कुल संख्या, उपयोग के औसत घंटे और एक महीने में लगभग कितनी बिजली का इस्तेमाल किया गया है, इन आधारों पर बिजली की खपत का आंकलन कर सकते हैं।
तमिलनाडु उत्पादन और वितरण निगम लिमिटेड द्वारा शिकायत निवारण को लेकर, दी गई जानकारी से अवगत हों
तमिलनाडु उत्पादन और वितरण निगम लिमिटेड द्वारा तय उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी लें। आप यहा कंपनी द्वारा दी जा रही बिजली की सेवाओं के बारे में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत कैसे दर्ज कराना है, इसका पूरा विवरण उपलब्ध है।
विश्व में स्थित तमिल भाषा अध्ययन केन्द्रों की सूची की जानकारी लें
तमिल अकादमी के माध्यम से विश्व में चलने वाले तमिल अध्ययन शिक्षा केंद्रों की जानकारी लें। जानकारी के लिए आपको सूची में से किसी देश का चयन करना होगा, इसके बाद आपको समन्वयकों के नाम और अध्ययन केन्द्रों का पूरा पता उपलब्ध हो जाएगा।
तमिलनाडु होमगार्ड द्वारा स्थापित आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर की जानकारी लें
तमिलनाडु होमगार्ड द्वारा आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए आवश्यक सेवा दूरभाष क्रमांक उपलब्ध कराए हैं। इन क्रमांकों की मदद से आप अपराधों की जानकारी, यातायात नियमों के उल्लंघन की सूचना, एंबुलेंस को बुलाना आदि के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप गोपनीय तरीके से शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। बच्चों और महिलाओं के लिए भी हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं।
होमगार्ड के कोयंबटूर (तमिलनाडु) में स्थित पुलिस थानों का विवरण लें
तमिलनाडु होमगार्ड के माध्यम से कोयंबटूर शहर में स्थित पुलिस थानों की जानकारी हासिल करें। पुलिस स्टेशन कहां स्थित हैं, उनके फोन नंबर क्या हैं, आदि की जानकारी उपलब्ध है। आप यह जानकारी क्षेत्र या पिन कोड की मदद से ले सकते हैं।
तमिलनाडु के परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लें
तमिलनाडु के परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लें। आप कई तरह की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं जैसे कि निलंबित या निरस्त वाहन चालन अनुज्ञा पत्र की जांच, स्थानीय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की जानकारी, विभिन्न वाहनों पर लगने वाले करों की दर, ई - टिकट सुविधा आदि। चेन्नई महानगर परिवहन निगम की बसों के मार्ग की जानकारी भी दी गई है।
तमिलनाडु होमगार्ड के कमांडरों की क्षेत्र के आधार पर जानकारी लें
तमिलनाडु होमगार्ड विभाग द्वारा तैनात किए गए कमांडरों की क्षेत्र के आधार पर जानकारी हासिल करें। यह जानकारी हासिल करने के लिए आपको क्षेत्र का चयन करना होगा, जिसके बाद आपको कमांडर का नाम, इकाई का नाम, होमगार्ड इकाई में कुल जवान संख्या आदि की जानकारी हासिल हो जाएगी।
तमिलनाडु में उद्योग स्थापित करने के लिए सहमति प्राप्त करने के लिए आवेदन करें
तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से उद्योग कारखाना स्थापित करने संबंधी सहमति प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा, जिसमें आवेदन का विवरण, आवेदक का नाम, पता, उद्योग का नाम, उद्योग का पता, उद्योग के क्षेत्र से संबंधित राजस्व जिला आदि जानकारियां देनी होंगी।