- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- असम
ओड़लगुरी,ऊड़ीसा में जल कर जमा करें
उपयोगकर्ता ओड़लगुरी,ऊड़ीसा में जल कर जमा कर सकते हैं
गुवाहाटी उच्च न्यायालय के इम्फाल पीठ के निर्णयों की जानकारी प्राप्त करें
गुवाहाटी उच्च न्यायालय की इम्फाल पीठ की फैसलों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें। उपयोगकर्ता याचिकाकर्ता नाम, प्रतिवादी का नाम, न्यायाधीश का नाम, मुकदमा संख्या, वाक्यांशों के आधार पर निर्णयों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
असम लोक सेवा आयोग के माध्यम से उपलब्ध नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
असम लोक सेवा आयोग के अंतर्गत रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। आप आयोग द्वारा जारी विज्ञापन और नोटिस की जानकारी ले सकते हैं, जिसके आधार पर नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
असम विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा उपलब्ध ऊर्जा खपत
असम विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन गणक के माध्यम से बिजली की खपत की गणना करें। आप बिजली के उपकरण और इस्तेमाल के समय के आधार पर बिजली की खपत की गणना कर सकते हैं। जोड़े गए लोड की वॉट में जानकारी और एक माह में बिजली की खपत की जानकारी भी उपलब्ध हो सकती है।
असम में व्यापार अनुज्ञा पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
बहु-व्यापार अनुज्ञा पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। यह सुविधा गुवाहाटी नगर निगम द्वारा प्रदान की गई है। आप सामान्य व्यापार लाइसेंस, स्वास्थ्य लाइसेंस, कारखाना लाइसेंस और पशु चिकित्सा लाइसेंस के लिए प्रपत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आप जमा किए गए व्यापार अनुज्ञा पत्र के आवेदन पत्र में संशोधन भी कर सकते हैं। आप अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन ले सकते हैं।
असम में पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था की जानकारी लें
असम में पर्यटकों के लिए आवास सुविधा की जानकारी हासिल करें। यहां आपको होटल और अतिथि गृह, जो कि काजीरंगा, गुवाहाटी और बलीपारा आदि स्थानों पर स्थित हैं, की जानकारी मिल सकेगी। होटल का नाम, पता और संपर्क संबंधी जानकारियां भी उपलब्ध हैं।
गुवहाटी उच्च न्यायालय के मामलों की आद्यतन जानकारी
गुवाहाटी उच्च न्यायालय द्वारा निपटाए गए और लंबित मामलों की जानकारी ऑनलाइन लें। आप मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी वाद क्रमांक, मामले और संबंधित वादी, प्रतिवादी के नाम के आधार पर भी ले सकते हैं।
गुवाहाटी हाई कोर्ट की इम्फाल बेंच की वाद सूची देखें
गुवाहाटी उच्च न्यायालय की इम्फाल पीठ की वाद सूची ऑनलाइन देखें। आप दिनांक का चयन कर, दैनिक मुख्य और पूरक वाद सूची देख सकते हैं। सुनवाई के लिए लंबित वाद सूची भी उपलब्ध है।
गुवाहाटी उच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई की वाद सूची देखें
गुवाहाटी उच्च न्यायालय की वाद सूची ऑनलाइन उपलब्ध है। आप वाद सूची की जानकारी अदालत के विवरण, न्यायाधीश, अधिवक्ता के नाम की जानकारी या फिर वाद क्रमांक के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। पूरी वाद सूची भी देखी जा सकती है।
गुवाहाटी उच्च न्यायालय की वाद सूची देखें
गुवाहाटी उच्च न्यायालय के गुवाहाटी में चल रहे वादों की सूची देखें। यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है। आप दिनांक का चयन कर, दैनिक और पूरक वाद सूची की जानकारी ले सकते हैं। जिन मामलों की सुनवाई चल रही है, उनकी जानकारी भी उपलब्ध है।