- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- गुजरात
राजकोट नगर निगम के साथ दर्ज शिकायतों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी लें
गुजरात के राजकोट नगर निगम में दर्ज कराई समस्या या शिकायतों की वर्तमान स्थिति की जानकारी हासिल करें। समस्या या शिकायत की वर्तमान स्थिति जानने के लिए आपको शिकायत संख्या प्रदान करनी होगी।
राजकोट नगर निगम में जमा किए गए सूचना के अधिकार आवेदन की स्थिति के बारे में जानें
राजकोट नगर निगम को सूचना के अधिकार के तहत दिए गए आवेदन की जानकारी ऑनलाइन हासिल करें। आपको इसके लिए सूचना के अधिकार के तहत दर्ज आवेदन का पहचान क्रमांक, नाम, शाखा नंबर आदि उपलब्ध कराना होगा। यदि आपके पास आवेदन का पहचान क्रमांक उपलब्ध नहीं है तो आप दिनांक के हिसाब से यह खोज कर सकते हैं।
राजकोट नगर निगम में व्यावसायिक कर भुगतान का पिछला ब्योरा देखें
राजकोट नगर निगम में व्यवसायिक कर के भुगतान के बारे में जानकारी हासिल करें। इसके लिए आपको एक श्रेणी का चयन करना होगा और पंजीयन विशिष्ट क्रमांक की जानकारी देनी होगी, जिसके बाद आप व्यवसायिक कर के भुगतान के इतिहास के बारे में जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा व्यसायिक कर अधिनियम, करों की कर्मचारियों, पेशेवरों और व्यापारियों के लिए दर, आदि की जानकारी भी उपलब्ध है। व्यवसायिक कर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल की जानकारी भी दी गई है।
राजकोट नगर निगम में शिकायत दर्ज कराएं
गुजरात के राजकोट नगर निगम में अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराएं। शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको नाम, पता, संपर्क विवरण, विभाग आदि की जानकारी देनी होगी। शिकायत पेश करने के लिए आप 24x7 सक्रिय कॉल केंद्र पर भी संपर्क कर सकते हैं।
राजकोट नगर निगम से जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त करें
राजकोट नगर निगम के अंतर्गत जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन हासिल करें। आप प्रमाण पत्र की श्रेणी और पंजीयन क्रमांक दर्ज कर, जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र का मुद्रण करवा सकते हैं। यदि पंजीकरण संख्या की जानकारी उपलब्ध नहीं है तो आप इन प्रमाण पत्रों की खोज जन्म या मृत्यु की तिथि के आधार पर भी कर सकते हैं।
गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम, गुजरात का ऑनलाइन बस टिकट बुक करें
पंजीकृत उपयोगकर्ता गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की वेबसाइट के माध्यम से बस टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। उपयोगकर्ताओं को टिकट बुकिंग प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पंजीकरण और लॉगिन करना होगा, जिससे यात्रा व्यवस्था अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।
गुजरात हाईकोर्ट में चल रहे मामलों की आद्यतन जानकारी
गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा निबटाए गए और लंबित मामलों की जानकारी लें। आप यहां पर दीवानी, आपराधिक और मूल पक्षों की जानकारी ले सकते हैं। यह जानकारी वाद क्रमांक, पार्टी और वकील का चयन करके प्राप्त हो सकती है।
गुजरात उच्च न्यायालय की वाद सूची देखें
गुजरात उच्च न्यायालय की वाद सूची की जानकारी लें। आप तिथि का चयन कर, दीवानी, अपराधिक और कंपनियों से जुड़े मामलों की वाद सूची भी देख सकते हैं। साप्ताहिक सूची, दैनिक चेतावनी पत्र के अलावा संयुक्त सूची भी उपलब्ध है।
सूरत नगर निगम की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाएँ
आप सूरत नगर निगम की ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने संपत्ति कर, व्यवसायिक कर, पानी के मीटर प्रभार इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं उसका भुगतान कर सकते हैं। आप जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, दुकानों के लाइसेंस इत्यादि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप सूचना के अधिकार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं अपनी प्रतिक्रिया एवं सुझाव भी भेज सकते हैं।
गुजरात में अपने जमीनी अभिलेखों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें
आप अभिलेख-अधिकार के अंतर्गत गुजरात के विभिन्न गाँवों में स्थित अपने जमीन के अभिलेखों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा गुजरात राज्य के राजस्व विभाग के द्वारा दी जा रही है। अपने जिले का नाम, तालुका, गाँव का नाम एवं जमीन की अभिलेख संख्या संबंधित जानकारी भरने के बाद आप अपने अभिलेख-अधिकार का विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं ।