- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- पुडुचेरी
एक्वेरियम टैंक सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन, पुडुचेरी
उपयोगकर्ता एक्वेरियम टैंक सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दिव्यांग व्यक्तियों के आईडी कार्ड प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन, पुडुचेरी
सभी दिव्यांग व्यक्तियों (40% और ऊपर की विकलांगता और वार्षिक आय ₹ 75,000 / - से अधिक नहीं) के लिए पहचान पत्र जारी किया जा रहा है जिसमें कल्याणकारी योजना के लाभ उठाने के सुलभ संदर्भ के लिए उनके व्यक्तिगत विवरण दर्ज होते हैं।
पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति(अस्वच्छ कार्य वाले माता-पिता के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति सहित) के लिए आवेदन करें, आदि द्रविड़र कल्याण विभाग, पुडुचेरी
अनुसूचित जाति के छात्र जो बिना कठिनाई के निरंतर प्राथमिक और माध्यमिक स्तर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं,को छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक प्रति छात्र प्रति वर्ष 1,500 / और नौवीं और दसवीं कक्षा को प्रति छात्र प्रतिवर्ष 2,500 / - रू.छात्रवृत्ति पुरस्कार।
पुडुचेरी में आवश्यक वस्तुओं की थोक और खुदरा कीमतों की पता करें
पुडुचेरी के नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा उपलब्ध आवश्यक वस्तुओं की थोक और खुदरा कीमत पता करें। उपयोगकर्ता चावल, गेहूं, मूंगफली तेल, सूखी मिर्च आदि विभिन्न उपभोक्ता वस्तुओं की कीमत रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं.
गृह निर्माण सब्सिडी के लिए आवेदन करें, आदि द्रविड़र कल्याण विभाग, पुडुचेरी
गरीब बेघर अनुसूचित जाति / अन्य आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को गृह निर्माण के लिए रू.4,00,000 /- की सब्सिडी सहित 3 किश्तों में वित्तीय सहायता ।
संयंत्र-स्थल प्रशिक्षण (उद्योग और सेवा आधारित) के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, पुडुचेरी
उद्योग विभाग 18-35 वर्ष के आयु वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मासिक वृत्ति सहित एक साल की अवधि के लिए वास्तविक परिवेश में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 33 संयंत्र-स्थल प्रशिक्षण (इंडस्ट्रीज एंड सर्विस ओरिएंटेड) प्रदान करता है। प्रशिक्षु अपने आप ही संयंत्र में कार्य को देखने, सहायता और सीखने के जरिए कौशल प्राप्त करते हैं। प्रशिक्षण उन्हें ट्रेड में बेहतर कौशल प्रदान करता है ताकि अपने स्वयं के उद्यम शुरू कर सकें या स्थापित उद्योगों में रोजगार प्राप्त कर सके।
खारे पानी में जलीय कृषि की सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन, पुडुचेरी
उपयोगकर्ता खारे पानी में एक्वाकल्चर की सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन, पुडुचेरी
सरकारी सामान्य अस्पताल पांडिचेरी / कराईकल / माहे / यनम से संबंद्ध संबंधित विशेषज्ञों की सलाह पर दिव्यांग व्यक्तियों (40% और ऊपर की विकलांगता और वार्षिक आय ₹ 75,000 / - से अधिक नहीं) को कैलिपरस, तिपहिया रिक्शा, बैशाखी, सुनने का यंत्र, चश्मा / कम दृष्टि उपकरण आदि जैसे कृत्रिम अंग दिए जाते है।
स्मार्ट किसान पहचान पत्र जारी करना, पुडुचेरी
कृषि विभाग, पुडुचेरी कृषि कार्य हेतु सब्सिडी / सहायता का लाभ उठाने के लिए पात्र किसानों / महिला किसानों को प्रस्तुत दस्तावेजों - भू-स्वामित्व दस्तावेज; लीज डीड; एफएमबी; चित्त; आडंगल; साइट मानचित्र; आवेदक और नामांकित व्यक्ति का आधार; आवेदक और नामांकित व्यक्ति के ईपीआईसी कार्ड; पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि, की संतुष्टि के अध्यधीन स्मार्ट किसान पहचान पत्र जारी करता है। फॉर्म किसान सहायता केंद्र से प्राप्त किए जा सकते हैं और ऑनलाइन जमा करनेकी सुविधा प्रदान की जाएगी। ऑनलाइन जमा करने से पहले दस्तावेज़ को सत्यापित किया जाएगा और यदि आवश्यक हो, तो क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा।
दिव्यांग लोगों के अंतिम संस्कार खर्च के लिए ऑनलाइन आवेदन, पुडुचेरी
मृत दिव्यांग व्यक्ति के निकट संबंधी को मृतक के अंतिम संस्कार खर्च (40% और ऊपर विकलांगता और वार्षिक आय ₹ 75,000 / - से अधिक नहीं) हेतु ₹ 5,000 / - की राशि प्रदान की जाती है।










