मध्य प्रदेश

819 सेवाएं

मध्य प्रदेश में वाणिज्यिक संस्थाओं के लिए ऑनलाइन वैट पंजीकरण की सुविधा

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

मध्य प्रदेश में वैट पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। व्यवसायिक संघ को आवेदन करते समय संघ का नाम, प्रभाग का नाम, क्षेत्र, ई-मेल इत्यादि जैसी जानकारी प्रदान करनी होगी। आप आवश्यक प्रलेख निर्धारित किये गए प्रारूप में अपलोड कर सकते हैं। बैंक शाखा कोड की सूची भी उपलब्ध कराई गई है।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के ग्वालियर खंडपीठ के निर्णयों और आदेशों की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ द्वारा दिए गए फैसले और आदेशों की जानकारी प्राप्त करें। उपयोगकर्ता मुकदमा संख्या, जज का नाम, निर्णय या आदेश की तारीख और पार्टी का नाम दर्ज करके निर्णय और आदेश देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करें। आप अपना नाम, पता, संपर्क क्रमांक और राशि के रूप में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। ऑनलाइन और अन्य भुगतान के विकल्प की सुविधा भी उपलब्ध है।

  • पंजीकरण आवश्यक
  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों के विभिन्न प्रपत्रों की उपलब्धता की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों के प्रपत्रों की जानकारी लें। ये प्रपत्र खोजने के लिए आपको एक विभाग का चयन करना होता है। प्रपत्र डाउनलोड भी किए जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को बिजली चोरी की शिकायत दर्ज कराएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के पास बिजली चोरी की शिकायत दर्ज कराएं। आपको इसके लिए एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा। इसमें आपको कुछ विवरण, जैसे कि चोरी में कौन व्यक्ति शामिल है, आवास क्रमांक, क्षेत्र, जिला, चोरी की श्रेणी आदि की जानकारी देनी होगी। आप स्वयं के बारे में जानकारी दिए बिना भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

मध्य प्रदेश के स्कूलों में कभी दाखिला नहीं लेने वाले बच्चों की जानकारी ग्राम के आधार पर हासिल करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश के उन बच्चों की गांव या वार्ड के आधार पर सूची की जानकारी लें, जिन्होंने कभी किसी स्कूल में दाखिला नहीं लिया। आप जिला, क्षेत्र (ग्रामीण या शहरी),स्थानीय निकाय, गांव या क्षेत्र और आयु समूह का चयन करके विस्तृत रिपोर्ट जान सकते हैं।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर खंडपीठ में चल रहे मामलों की जानकारी,अधिवक्ताओं के नाम के आधार पर पता करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

वकीलों के नाम के आधार पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर बेंच में चल रहे वाद की वर्तमान स्थिति की जानकारी हासिल करें। आप वकील का नाम औऱ साल के आधार पर यह जानकारी खोज सकते हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

मध्य प्रदेश पुलिस को अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराएं। इसके लिए आपको जिला, पुलिस थाना, शिकायत का प्रकार, घटना होने की तारीख, संदिग्ध का विवरण आदि की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

मध्य प्रदेश के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अपनी शिकायत दर्ज कराएं

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी तकनीकी विश्वविद्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। आप यहां पूर्व में दर्ज कराई गई शिकायत की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ले सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको रोल नंबर, छात्र का नाम, ई-मेल पता, विषय और शिकायत का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करना होगा।

मध्य प्रदेश के सूचना और जनसंपर्क संचालनालय के माध्यम से जारी खबरों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश में नवीनतम और सभी प्रकार की खबरों के प्रकाशन की जानकारी लें। यह सुविधा जनसंपर्क निदेशालय के माध्यम से उपलब्ध है। आपको यहां पर समाचार पत्र, समाचार श्रेणी, विभाग और संकेत शब्द इत्यादि के आधार पर समाचारों की खोज कर सकते हैं।