मध्य प्रदेश

819 सेवाएं

मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल के पास पेश अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी हासिल करें। ऑनलाइन मिलने वाली इस जानकारी के लिए आपको अपने आवेदन पत्र के पावती क्रमांक और वर्ष की जानकारी देनी होगी।

मध्य प्रदेश में वस्तुओं के दाम की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

राज्य कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से मध्य प्रदेश में विभिन्न वस्तुओं की दरों की जानकारी ऑनलाइन लें। आपको यहां पर आदर्श दर, दैनिक दर और न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी भी उपलब्ध हो जाएगी।

मध्य प्रदेश वन विभाग की निविदाओं की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

मध्य प्रदेश के वन विभाग द्वारा जारी नवीनतम निविदाओं की जानकारी हासिल करें। यहां विभाग द्वारा जारी निविदाओं की जानकारी विस्तार से उपलब्ध है। आपके पास सभी निविदा या फिर केवल नवीनतम निविदाओं की जानकारी लेने का विकल्प मौजूद है।

मध्य प्रदेश के वन विभाग को अपनी टिप्पणी भेजें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

मध्य प्रदेश के वन विभाग को अपने सुझाव और टिप्पणी भेजें। वन विभाग को सुझाव या टिप्पणी भेजने के लिए आपको ऑनलाइन प्रपत्र पर नाम, संगठन का नाम, पता, सुझाव आदि का विवरण देना होगा।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालयों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालयों की जानकारी ऑनलाइन लें। आपको मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालयों की जानकारी जिले का चयन करने से उपलब्ध हो जाएगी। आपको अन्य जानकारियां जैसे कि विद्यालय का विशिष्ट क्रमांक, स्कूल का नाम, पढ़ाए जा रहे विषय और शिक्षा का माध्यम आदि की सूचना भी उपलब्ध हो जाएगी।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की जानकारी ऑनलाइन लें। आपको मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की जानकारी जिले का चयन करने पर उपलब्ध हो जाएगी। आपको अन्य जानकारियां जैसे कि विद्यालय का विशिष्ट क्रमांक, नाम, पढ़ाए जा रहे विषय और शिक्षा का माध्यम आदि की जानकारी भी मिल जाएगी।

मध्य प्रदेश में विद्यालय के आधार पर छात्राओं के लिए नि:शुल्क पोशाक की आवश्यकता एवं इसके वितरण का संक्षिप्त विवरण

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 8 की छात्राओं को स्कूली वेशभूषा की मांग और वितरण की जानकारी स्कूल स्तर और कक्षा स्तर पर ली जा सकती है। छात्राओं को यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। आपको यह जानकारी हासिल करने के लिए जिला, ब्लॉक और स्कूल का चयन करना होगा।

मध्य प्रदेश में जिलावार बच्चों की जानकारी, जो कभी स्कूल के लिए नामांकित नहीं हुए

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश के ऐसे बच्चों की जानकारी लें, जिन्होंने कभी भी किसी जिला विद्यालय में प्रवेश नहीं लिया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र-वार की जानकारी, बच्चों के विभिन्न आयु समूह के अंतर्गत दी गई है। आपको यहां पर जिले, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र और आयु समूह का चयन करना होगा।

मध्य प्रदेश के उन स्कूलों की सूची, जहां कोई शिक्षक नहीं है

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश में ऐसे स्कूलों की जानकारी उपलब्ध है, जहां पर कोई शिक्षक उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आपको जिला, ब्लॉक का चयन करना होगा, जिसके बाद आपको स्कूल और शिक्षकों का विवरण मिल जाएगा।

मध्य प्रदेश के स्कूलों में छात्रवृत्ति वितरण की जिलावार जानकारी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश में विभिन्न स्कूलों में जिला के आधार पर कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को दी गई शिक्षावृत्ति का विवरण देखें। आप जिला के आधार पात्र छात्र, छात्राओं की संख्या पीडीएफ या स्प्रेडशीट फार्मेट में देख सकते हैं।