- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- उड़ीसा
ओडिशा सूचना आयोग, ओडिशा के साथ अपनी रसीद संख्या / शिकायत / द्वितीय अपील स्थिति की जांच करें
ओडिशा सूचना आयोग के पास ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। आप सूचना के अधिकार के बारे में दिए गए आवेदन को लेकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको विभाग, अफसर या लोक अधिकारी का चयन करना होगा। आपको शिकायत का विवरण, जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय प्राधिकारी का विवरण भी देना होगा। इसके अलावा शिकायतकर्ता का नाम, पता, ईमेल पता, संपर्क सूत्र आदि की जानकारी भी आवश्यक है। शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां भी उपलब्ध करानी होगी।
ओडिशा सरकार के पास अपनी समस्या ऑनलाइन दर्ज कराएं
ओडिशा की राज्य सरकार ने अपने नागरिकों के लिए समस्या निवारण पोर्टल जारी किया है, जहां आप अपनी समस्या की जानकारी दे सकते हैं। यदि आपने पहले भी कोई समस्या आदि बताए हैं तो उन पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ली जा सकती है। स्मरण पत्र भी प्रेषित कर सकते हैं।
ओडिशा राज्य के अंतर्गत पंजीकृत लघु उद्योगों के बारे में जानकारी प्राप्त करें
आप ओडिशा राज्य के अंतर्गत पंजीकृत लघु उद्योगों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको उत्पाद एवं इसके श्रेणी का चयन कर उसकी जानकारी देनी होगी। आप रोजगार की संख्या, जिले के नाम, संयंत्र एवं मशीनरी में निवेश, महिला उद्यमियों, यूनिट के प्रकार, संगठन के प्रकार एवं ऊर्जा के मुख्य स्रोत इत्यादि का विवरण देकर भी ओडिशा राज्य के अंतर्गत पंजीकृत लघु उद्योगों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ओडिशा के भू-अभिलेखों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें
आप ओडिशा के विभिन्न जिलों के भू-अभिलेखों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको जिले का नाम, अनुमंडल, तहसील एवं गाँव के नाम का चयन करना होगा। इसके साथ-साथ खतियान संख्या या भूखंड संख्या या जमीन जोतने वाले का नाम देना भी अनिवार्य है। इससे संबंधित विभिन्न प्रपत्र एवं नक़्शे भी यहाँ उपलब्ध हैं।
ओडिशा राज्य सरकार के कर्मचारी अपने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) का विवरण ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए अपना पंजीकरण करवाएँ
ओडिशा राज्य सरकार के कर्मचारी अपने सामान्य भविष्य निधि का विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण करवाने के लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको अपनी सामान्य भविष्य निधि खाता संख्या, अपनी जन्म-तिथि, अपना मोबाइल नंबर, ई-मेल एवं अपने पैन कार्ड इत्यादि की जानकारी देनी होगी।
ओडिशा के रोजगार इच्छुक व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र
ओडिशा के रोजगार इच्छुक व्यक्ति प्रशिक्षण एवं रोजगार के लिए राज्य रोजगार मिशन के अंतर्गत अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यह प्रशिक्षण योजना ओडिशा के रोजगार निदेशालय के द्वारा चलाई जा रही है। अपना पंजीकरण करवाने के लिए आपको अपना व्यक्तिगत विवरण, अपना पता, अपनी फोटो इत्यादि देनी होगी एवं प्रशिक्षण स्थान का चयन करना होगा।
ओडिशा के रोजगार निदेशालय द्वारा राज्य रोजगार मिशन
राज्य रोजगार मिशन ओडिशा के रोजगार निदेशालय की प्रशिक्षण योजना है जिसके अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है एवं उनका नियोजन किया जाता है। रोजगार इच्छुक व्यक्ति प्रशिक्षण एवं रोजगार के लिए यहाँ अपना पंजीकरण करवा सकते हैं एवं अपने पंजीकरण की स्थिति जान सकते हैं। प्रशिक्षण प्रदाता भी यहाँ अपना पंजीकरण करवा सकते हैं एवं अपने पंजीकरण की स्थिति ऑनलाइन जान सकते हैं। प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं की सूची की जानकारी भी यहाँ उपलब्ध है।
ओडिशा के खाद्य-आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग के अंतर्गत संस्था का पंजीकरण करवायें
सोसायटी के प्रकार का चयन करके और एक ऑनलाइन फॉर्म भरकर ओडिशा के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण विभाग के साथ एक सोसायटी पंजीकृत करें। पंजीकरण प्रक्रिया के लिए सोसायटी के बारे में विभिन्न विवरण ऑनलाइन जमा करने की आवश्यकता होती है।
ओडिशा सरकार का ऑनलाइन सेवा पोर्टल
इस पोर्टल के द्वारा लोग ओडिशा राज्य-सरकार की ऑनलाइन सेवाओं की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। आप इसके द्वारा अपने बिजली एवं पानी के बिल इत्यादि का भुगतान कर सकते हैं। इस पोर्टल पर अन्य ऑनलाइन सेवाओं एवं आगे आने वाली ऑनलाइन सेवाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गयी है। आप यहाँ अपना पंजीकरण कर कई ऑनलाइन सेवाओं की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
ओडिशा में बिजली एवं पानी के बिल का भुगतान
अब आप अपने बिजली एवं पानी के बिल का भुगतान इंटरनेट के माध्यम से कर सकते है। यह सुविधा ओडिशा सरकार के ऑनलाइन ओडिशा पोर्टल पर उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को बिल का भुगतान करने के लिए बिजली एवं पानी के बिल में से किसी एक का चुनाव करना होगा।