- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- उड़ीसा
ओडिशा के भू-अभिलेखों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें
आप ओडिशा के विभिन्न जिलों के भू-अभिलेखों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको जिले का नाम, अनुमंडल, तहसील एवं गाँव के नाम का चयन करना होगा। इसके साथ-साथ खतियान संख्या या भूखंड संख्या या जमीन जोतने वाले का नाम देना भी अनिवार्य है। इससे संबंधित विभिन्न प्रपत्र एवं नक़्शे भी यहाँ उपलब्ध हैं।
अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन, ओडिशा
ओडिशा के 10 वीं पास अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के छात्र के भारत में उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र हेतु अस्पताल पंजीकरण, ओडिशा
ओडिशा में जन्म प्रमाण पत्र हेतु अस्पताल पंजीकरण किया जा सकता है
जाति प्रमाण पत्र, ओडिशा
यह सेवा ओडिशा के नागरिकों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान करती है।
पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के लिए ऑनलाइन दान दें, ओडिशा
ओडिशा के पुरी स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर के लिए ऑनलाइन दान दें। कई दान योजना, जैसे कि अमृत मनोही दान और संचित निधि दान आदि की जानकारी श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई है। आपको दान राशि, बैंक खाता नंबर, संपर्क जानकारी आदि उपलब्ध करानी होगी। आप क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग विकल्पों के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
ओडिशा के सूचना आयुक्त के पास ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं
ओडिशा सूचना आयोग के पास ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। आप सूचना के अधिकार के बारे में दिए गए आवेदन को लेकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको विभाग, अफसर या लोक अधिकारी का चयन करना होगा। आपको शिकायत का विवरण, जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय प्राधिकारी का विवरण भी देना होगा। इसके अलावा शिकायतकर्ता का नाम, पता, ईमेल पता, संपर्क सूत्र आदि की जानकारी भी आवश्यक है। शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां भी उपलब्ध करानी होगी।
ओडिशा के रोजगार निदेशालय द्वारा राज्य रोजगार मिशन
राज्य रोजगार मिशन ओडिशा के रोजगार निदेशालय की प्रशिक्षण योजना है जिसके अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है एवं उनका नियोजन किया जाता है। रोजगार इच्छुक व्यक्ति प्रशिक्षण एवं रोजगार के लिए यहाँ अपना पंजीकरण करवा सकते हैं एवं अपने पंजीकरण की स्थिति जान सकते हैं। प्रशिक्षण प्रदाता भी यहाँ अपना पंजीकरण करवा सकते हैं एवं अपने पंजीकरण की स्थिति ऑनलाइन जान सकते हैं। प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं की सूची की जानकारी भी यहाँ उपलब्ध है।
उड़ीसा के खेल और युवा सेवाएं विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
उड़ीसा का खेल और युवा सेवा विभाग विभिन्न खेलों और खेल के रूपों को अच्छी तरह बढ़ावा देता है। युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल है। प्रयोक्ता स्काउटिंग प्रतिभा और खेल छात्रावास सुविधाओं, ढांचागत सुविधाओं, और खेल प्रतियोगिता के बारे में जानकारी पा सकते हैं। खेल छात्रवृत्ति, सेवा आरक्षण, बधाई और नकद पुरस्कार के रूप में प्रोत्साहन के बारे में जानकारी प्राप्त करें। हॉस्टल और जिम पते के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध है।
ओडिशा राज्य सरकार की सभी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अंतिम या अनंतिम जीपीएफ सहित पेंशन स्थिति की जांच, ओडिशा
ओडिशा राज्य सरकार के सभी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के सेवानिवृत्त कर्मचारी वार्षिक खाता स्लिप तैयार कर सकते हैं,अप्राप्त क्रेडिट या डेबिट, अंतिम या अनंतिम सामान्य भविष्य निधि के भुगतान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बिजली बिल जमा करें, कटक, ओडिशा
उपयोगकर्ता उड़िसा,कटक में बिजली बिल जमा कर सकते हैं