उत्तराखंड

34 सेवाएं

उत्तराखंड सरकार के विभिन्न आदेशों एवं अधिसूचनाओं की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप उत्तराखंड सरकार के विभिन्न आदेशों एवं अधिसूचनाओं की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप सरकार के विभिन्न आदेशों, योजनाओं एवं परियोजनाओं से संबंधित प्रलेखों, नियुक्तियों, विभागीय पदोन्नति से संबंधित प्रलेखों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण इत्यादि की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। राज्य के विभिन्न जिलों की संक्षिप्त रिपोर्ट भी यहाँ उपलब्ध है।

कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान देखने जाने के लिए ऑनलाइन आरक्षण करवाएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान की विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आप यहाँ टिकट आरक्षण शुल्क एवं टिकट की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, अपना टिकट ऑनलाइन आरक्षित करवा सकते हैं, एवं आरक्षित टिकट की प्रति निकलवा सकते हैं। आप अपने आरक्षण की स्थिति भी यहाँ ऑनलाइन देख सकते हैं।

उत्तराखंड परिवहन निगम की ऑनलाइन बस बुकिंग सेवा

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप उत्तराखंड में परिचालित बसों के टिकट का आरक्षण ऑनलाइन करवा सकते हैं। यह ऑनलाइन सेवा उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा प्रदान की जा रही है। यात्री यहाँ अपना पंजीकरण करवा सकते हैं, सीट की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं बसों की समय-सारणी देख सकते हैं। निगम से संबंधित नई जानकारियाँ एवं अधिसूचनाएँ भी यहाँ उपलब्ध हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए संबंधित लिंक भी यहाँ दिए गए हैं।

उत्तराखंड के उच्च न्यायालय की वाद सूचियाँ ऑनलाइन प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उत्तराखंड की नैनीताल उच्च न्यायालय की वाद सूचियाँ ऑनलाइन प्राप्त करें। आप तिथि का चयन कर दैनिक वाद सूची प्राप्त कर सकते हैं। साप्ताहिक वाद सूची और हस्तांतरित मामलों की सूची भी उपलब्ध कराई गई है।