उत्तराखंड

35 सेवाएं

उत्तराखंड परिवहन निगम की ऑनलाइन बस बुकिंग सेवा

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप उत्तराखंड में परिचालित बसों के टिकट का आरक्षण ऑनलाइन करवा सकते हैं। यह ऑनलाइन सेवा उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा प्रदान की जा रही है। यात्री यहाँ अपना पंजीकरण करवा सकते हैं, सीट की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं बसों की समय-सारणी देख सकते हैं। निगम से संबंधित नई जानकारियाँ एवं अधिसूचनाएँ भी यहाँ उपलब्ध हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए संबंधित लिंक भी यहाँ दिए गए हैं।

उत्तराखंड जल संस्थान के पास शिकायत दर्ज कराएं, ऑनलाइन

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उत्तराखंड जल संस्थान को शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराएं| आप शिकायत का विषय , शिकायत का प्रकार, आवेदक का नाम और पता, कार्यालय का नाम, संपर्क सूत्र, ईमेल आईडी और शिकायत का विवरण देते हुए शिकात दर्ज करा सकते हैं|

उत्तराखंड में राशन कार्ड के लिए आवेदन

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

उत्तराखंड में राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए डाउनलोड करने योग्य प्रपत्र दिया गया है। यह प्रपत्र खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तराखंड द्वारा प्रदान की जाती है। उपयोगकर्ता प्रपत्र को डाउनलोड कर अपनी आवश्यकतानुसार इसे भर कर सकते हैं।

उत्तराखंड में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांगता पेंशन का लाभ उठाने की जानकारी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

उपयोगकर्ता उत्तराखंड में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांगता पेंशन का लाभ उठाने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

उत्तराखंड के उच्च न्यायालय की वाद सूचियाँ ऑनलाइन प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उत्तराखंड की नैनीताल उच्च न्यायालय की वाद सूचियाँ ऑनलाइन प्राप्त करें। आप तिथि का चयन कर दैनिक वाद सूची प्राप्त कर सकते हैं। साप्ताहिक वाद सूची और हस्तांतरित मामलों की सूची भी उपलब्ध कराई गई है।

उत्तराखंड में ऑनलाइन ई-विवाह

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता उत्तराखंड में ऑनलाइन ई-विवाह हेतु आवेदन कर सकते हैं

उत्तराखंड में ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उत्तराखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए उपयोगकर्ता इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं

देहरादून, उत्तराखंड में बिजली बिल का भुगतान करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

यूपीसीएल द्वारा अपने उपभोक्ताओं को सरल एवं सुविधाजनक ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान सेवा प्रदान की जाती है। यह क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, कैश कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग जैसे कई विकल्पों के साथ यूपीसीएल वेबसाइट के माध्यम से तुरंत ऑनलाइन भुगतान करने की अनुमति देता है।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्णय एवं आदेशों को देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

निर्णय सूचना प्रणाली के माध्यम से उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्णय और आदेश के ऑनलाइन खोजें। उपयोगकर्ता मामले का प्रकार, फैसले की तारीख, शीर्षक, जज का नाम या बेंच द्वारा निर्णय और दैनिक आदेश प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तराखंड में अपने वाहन का ऑनलाइन पंजीकरण करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उत्तराखंड के नागरिक अपने वाहन का ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।