- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार के विभिन्न आदेशों की जानकारी प्राप्त करें
आप उत्तराखंड सरकार के विभिन्न आदेशों की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप विभागों के नाम, तिथि एवं श्रेणी के आधार पर सरकार के आदेशों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको सर्वप्रथम उस विभाग के नाम का चयन करना होगा जिससे संबंधित आदेश की जानकारी आप प्राप्त करना चाहते हैं। इसके पश्चात आपको आदेश की तिथि एवं श्रेणी, जैसे – बजट, वेतन, पेंशन इत्यादि का चयन करना होगा।
उत्तराखंड में मोटर वाहन के स्वामित्व का हस्तांतरण के लिए आवेदन करें
उत्तराखंड में मोटर वाहन के स्वामित्व के हस्तांतरण को लागू करने के लिए आवेदन प्रपत्र प्राप्त करें। आवेदक प्रपत्र को डाउनलोड कर आगे भी उपयोग कर सकते हैं। प्रपत्र भरने के लिए निर्देश उपलब्ध हैं।
उत्तराखंड में राष्ट्रीय परमिट के अनुदान के लिए आवेदन
उत्तराखंड के परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए नेशनल परमिट (प्रपत्र 48) की प्राप्ति हेतु आवेदन प्रपत्र प्राप्त करें। आवेदक प्रपत्र डाउनलोड करके अपने आवश्यकतानुसार भरें।
उत्तराखंड जल संस्थान के साथ ठेकेदारों का पंजीकरण ऑनलाइन
उत्तराखंड जल संस्थान ने ठेकेदारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा प्रदान की हैं| इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा, जिसमें कार्यालय का नाम, काम का वर्ग, ठेकेदार का नाम, पता, संपर्क नंबर, बैंक जानकारी, काम का अधिकार क्षेत्र आदि की जानकारी देनी होगी|
उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाताओं के लिए प्रपत्र
उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए मतदाताओं और उम्मीदवारों के लिए प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक मतदाता सूची में नाम शामिल करने, नाम का सुधार आदि प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड में ड्राइविंग लाइसेंस के नवीकरण के लिए आवेदन-प्रपत्र
उत्तराखंड में ड्राइविंग लाइसेंस (प्रपत्र 9) के नवीकरण हेतु आवेदन प्रपत्र के लिए प्रवेश दिया जाता है। आवेदक प्रपत्र को डाउनलोड कर आगे भी उपयोग कर सकते हैं। प्रपत्र भरने के लिए निर्देश उपलब्ध हैं।
उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा जारी पानी के बिल की ऑनलाइन जानकारी लें
उत्तराखंड जल संस्थान की ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से पानी के बिल की जानकारी हासिल करें| बिल के विवरण की जानकारी के लिए आपको उपभोक्ता कोड या डिमांड क्रमांक उपलब्ध कराना होगा|
उत्तराखंड सरकार के विभिन्न आदेशों एवं अधिसूचनाओं की जानकारी प्राप्त करें
आप उत्तराखंड सरकार के विभिन्न आदेशों एवं अधिसूचनाओं की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप सरकार के विभिन्न आदेशों, योजनाओं एवं परियोजनाओं से संबंधित प्रलेखों, नियुक्तियों, विभागीय पदोन्नति से संबंधित प्रलेखों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण इत्यादि की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। राज्य के विभिन्न जिलों की संक्षिप्त रिपोर्ट भी यहाँ उपलब्ध है।
उत्तराखंड जल संस्थान के पास दर्ज कराई गई शिकायत की वर्तमान स्थिति पता करें
उत्तराखंड जल संस्थान को ऑनलाइन दर्ज कराई अपनी शिकायत की अपडेट जानकारी लें| यह जानकारी लेने के लिए आपको शिकायत क्रमांक उपलब्ध कराना होगा| नई शिकायत दर्ज करने के लिए लिंक भी उपलब्ध है|
उत्तराखण्ड़,देहरादून में जल कर जमा करें
उपयोगकर्त्ता उत्तराखण्ड़,देहरादून में जल कर जमा कर स्कते हैं










