बिहार

85 सेवाएं

बिहार के श्रम संसाधन विभाग के लिए प्रतिक्रिया भेजें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार के श्रम संसाधन विभाग के लिए अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव या शिकायत भेजें। आवेदक ऑनलाइन प्रपत्र के माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी, सुझाव या शिकायत देकर अपनी राय प्रस्तुत कर सकते हैं।

बिहार के उप मुख्यमंत्री को ऑनलाइन दर्ज कराई शिकायत की स्थिति का पता करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार के उप मुख्यमंत्री को पेश की गई याचिका की स्थिति की जानकारी हासिल करें। आप याचिका क्रमांक दाखिल कर, स्थिति की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको याचिका की स्थिति जानने के लिए तारीख और याचिकाकर्ता का नाम भी उपलब्ध कराना होगा।

बिहार लोक शिकायत निवारण प्रणाली के पास लंबित याचिका की वर्तमान स्थिति की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार लोक शिकायत निवारण प्रणाली में दर्ज कराई गई शिकायत की जानकारी हासिल करें। आप यह जानकारी नाम, जिला का नाम और याचिका की तारीख दर्ज कर प्राप्त कर सकते हैं। यहां से आपको याचिका क्रमांक, याचिकाकर्ता का नाम, जिला, वर्तमान कार्यालय की जानकारी के अलावा याचिका की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

बिहार के मुख्यमंत्री सचिवालय में दर्ज कराई गई याचिकाओं की वर्तमान स्थिति पता करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार के मुख्यमंत्री सचिवालय को बिहार लोक शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से पेश की गई शिकायत याचिका के बारे में जानकारी हासिल करें। आप यह जानकारी कुछ विवरण के आधार पर, जैसे कि नाम, कुलनाम, जिला, याचिका की तारीख आदि देकर प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार लोक शिकायत निवारण प्रणाली की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार लोक शिकायत निवारण प्रणाली द्वारा दी जा रही नागरिक सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाएं। आप अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। आप पहले से दर्ज कराई गई शिकायत की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ले सकते हैं। सरकार द्वारा जारी सूचनाएं भी उपलब्ध हैं।

पटना उच्च न्यायालय के मुकदमों की स्थिति की जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पटना उच्च न्यायालय में लंबित नागरिक और आपराधिक मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ता मुकदमा प्रकार, मुकदमा संख्या और वर्ष प्रदान करके मुक़दमे की स्थिति की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। उन्नत खोज विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

पटना उच्च न्यायालय में चल रहे दीवानी और फौजदारी मामलों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार हाई कोर्ट की पटना बेंच में लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी लें। दीवानी और आपराधिक मामलों की जानकारी अलग अलग उपलब्ध है। आपको प्रकरण की श्रेणी, प्रकरण क्रमांक और साल का चयन करना होगा, जिसके बाद आप यह जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्नत खोज का विकल्प भी उपलब्ध है।

बिहार सरकार की अधिसूचनाओं की जानकारी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

ई-राजपत्र बिहार पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा जारी विभिन्न सूचनाओं की जानकारी लें। बिहार सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा जारी अधिसूचनाओं की जानकारी भी यहां उपलब्ध है। इन अधिसूचनाओं की जानकारी विभाग का नाम, अधिसूचना क्रमांक, फिल्टर प्रकार आदि के आधार पर ली जा सकती है। अधिसूचना संख्या, राजपत्र संख्या, अधिसूचना विषय, अधिसूचना की तारीख, अधिसूचना का प्रकार आदि के बारे में भी जानकारी उपलब्ध है।

बिहार के लोक शिकायत सेल के मुख्य सचिव को करें शिकायत

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार की लोक शिकायत प्रकोष्ठ के मुख्य सचिव के पास शिकायत दर्ज कराएं। आप कुछ व्यक्तिगत जानकारियां देते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

बिहार प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा यातायात शुल्क की जानकारी देखें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीएस) द्वारा प्रस्तावित परिवहन भाड़े की जानकारी लें। पर्यटन टैक्सी, पर्यटन कोच, स्थानीय भ्रमण के लिए बस सेवाएं और इनके किराए की पूरी जानकारी यहां उपलब्ध है। यहां बीएसटीडीएस द्वारा प्रस्तावित टूर पैकेजों की जानकारी भी दी गई है। निरस्तीकरण से संबंधित नीति की जानकारी भी उपलब्ध है।