बिहार

85 सेवाएं

बिहार प्रदेश पर्यटन विकास निगम के पैकेज टूर की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीएस) द्वारा प्रस्तावित पैकेज टूर में आरक्षण करवाएं। यहां पर बिहार के विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए उपलब्ध टूर पैकेज की जानकारी दी गई है। आप कुछ जानकारियां जैसे कि कुल यात्रियों की संख्या और टूर की शुरुआती तारीख बताकर, इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। पैकेज के विशेष आकर्षणों की जानकारी भी यहां उपलब्ध है।

बिहार के पर्यटन सूचना केंद्रों का संपर्क विवरण

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

बिहार के राज्य पर्यटन विकास निगम ( बीएसटीडीएस) द्वारा प्रदत्त पर्यटन सूचना केंद्रों के संपर्क विवरण की जानकारी लें। यहां पर्यटन सूचना केंद्र, शहर का नाम, पता, मोबाइल नंबर, फोन नंबर आदि का विवरण भी उपलब्ध है।

बिहार प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में स्थान की उपलब्धता का पता लगाएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीएस) से संबद्ध होटलों में कमरों की उपलब्धता की जानकारी ऑनलाइन हासिल करें। आपको जिस स्थान पर होटल चाहिए,वहां का नाम, आरक्षण की तारीख, कुल दिन आदि की जानकारी भी देना होगी, जिसके आधार पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कमरों के प्रकार और संख्या की जानकारी भी उपलब्ध है।

बिहार लोक शिकायत निवारण प्रणाली में याचिका दर्ज कराएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार लोक शिकायत निवारण प्रणाली (बीपीजीआरएस) में ऑनलाइन नई याचिका दाखिल करें। आप अपनी याचिका ऑनलाइन प्रपत्र के माध्यम से जमा कर सकते हैं, जिसमें आपको याचिकाकर्ता के बारे में जानकारी देनी होगी। याचिकाकर्ता को याचिका के साथ-साथ इसके लिए संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां भी संलग्न करना होगा।

पटना उच्च न्यायालय के ऑनलाइन वाद सूचियां

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दैनिक वाद सूचियों और अनुपूरक सूचियों के बारे में सूचना दिनांक का चयन करके पहुँचा जा सकता है। वाद सूचियों का विवरण अदालत वार, न्यायाधीश वार, वकील वार, मामले क्रमवार, याचिकाकर्ता वार, प्रतिवादी वार या संपूर्ण वाद सूची जानकारी का चयन करके प्राप्त किया जा सकता है। पटना उच्च न्यायालय के नोटिस लिंक भी प्रदान की गई है।