दिल्ली

111 सेवाएं

दिल्ली में आवासीय प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रपत्र प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

आप दिल्ली में आवासीय प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रपत्र यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रपत्र राजस्व विभाग द्वारा प्रदान किया गया है। प्रपत्र भरने के लिए आवश्यक प्रलेख एवं दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आप प्रपत्र डाउनलोड कर आगे इसका उपयोग कर सकते हैं।

दिल्ली की मतदाता सूची में अपना नाम खोजें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप दिल्ली की मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन खोज सकते हैं। इसके लिए आपको विधानसभा क्षेत्र संख्या एवं नाम, मतदाता का नाम, पिता का नाम, गृह संख्या, मतदाता पहचान पत्र संख्या इत्यादि की जानकारी देनी होगी।। मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने की स्थिति में आप एक एसएमएस भेज सकते हैं। जिसके पश्चात आपको आपका विवरण मोबाइल पर प्राप्त होगा।

दिल्ली में अपने बूथ स्तर के अधिकारी के बारे में जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप दिल्ली में अपने बूथ स्तर के अधिकारी के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है। दिल्ली में अपने बूथ स्तर के अधिकारी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको अपने क्षेत्र का नाम बताना होगा।

दिल्ली में अपने विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के बारे में जानें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप दिल्ली में अपने विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के बारे में जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने क्षेत्र का नाम बताना होगा। आप दिल्ली में अपने निर्वाचन अधिकारी के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दिल्ली उच्च न्यायालय की वाद सूचियाँ देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिल्ली उच्च न्यायालय की वाद सूची देखें। उपयोगकर्ता तारीख के आधार पर वाद सूची और अग्रिम वाद सूची देख सकते हैं। संग्रहीत वाद सूचियों के लिंक भी दिए गए हैं।

दिल्ली के प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा निदेशालय की सेवाओं का लाभ लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

दिल्ली के प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा निदेशालय की सेवाओं का लाभ लें| निदेशाल के शिक्षा कार्यक्रमों और पाठ्यक्रमों के बारे में यहां विस्तार से जानकारी दी गई है| इसके अलावा हॉस्टल, तकनीकी शिक्षा परीक्षण, परीक्षा परिणाम, प्रवेश और तकनीकी शिक्षा आदि की जानकारी भी उपलब्ध है| डाउनलोड किए जा सकने वाले प्रपत्र भी उपलब्ध हैं|

जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क के माध्यम से जब्त लावारिस या जब्त वाहनों के विवरण की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिल्ली पुलिस के जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) के माध्यम से लावारिस या जब्त वाहनों के विवरण की जानकारी हासिल करें। नेटवर्क में शामिल अन्य प्रदेश पुलिस में गुड़गांव पुलिस , राजस्थान पुलिस, नोएडा पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस शामिल हैं। आपको लावारिस या जब्त वाहनों का ब्योरा खोजने के लिए गाड़ी का पंजीकरण क्रमांक, चेसिस नंबर, इंजन नंबर आदि की जानकारी देनी होगी, जिसके आधार पर आप यह खोज कर सकते हैं।

दिल्ली और आसपास के प्रदेशों से पुलिस को मिले अज्ञात व्यक्तियों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क ( जिपनेट) के माध्यम से आठ राज्यों की पुलिस द्वारा पाए गए अज्ञात व्यक्तियों की जानकारी हासिल करें। मिलने की तिथि, आयु सीमा, ऊंचाई, पहने हुए कपड़े, रंग, भौतिक बनावट, लिंग, प्रदेश आदि के आधार पर खोज कर सकते हैं। यह सुविधा दिल्ली पुलिस , गुड़गांव पुलिस, राजस्थान पुलिस, उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस उत्तराखंड पुलिस, पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा समन्वित है।

दिल्ली और आसपास के प्रदेशों से चोरी गए वाहनों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आठ उत्तर भारतीय राज्यों में चोरी के वाहनों की स्थिति की जानकारी हासिल करें। यह ऑनलाइन सेवा जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। आप दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश से चोरी हुए वाहनों की जानकारी ले सकते हैं। आप चोरी हुए वाहन की जानकारी प्रथम सूचना आवेदन/डीआरसी तिथि और राज्य का चयन कर यह जानकारी ले सकते हैं। आप वाहन का प्रकार, पंजीकरण संख्या, इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। चोरी के वाहनों की पूरी सूची भी उपलब्ध है।

दिल्ली और आसपास के प्रदेशों में पुलिस को मिले अज्ञात बच्चों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) के माध्यम से सात राज्यों में मिले अज्ञात बच्चों की जानकारी हासिल करें। आपको बच्चे के बारे में कुछ जानकारियां, जैसे कि गुम होते समय पहने हुए कपड़े, रंग, राज्य, उम्र आदि। बच्चे के पाए जाने की तिथि आधार पर भी यह जानकारी हासिल की जा सकती है।