दिल्ली

111 सेवाएं

दिल्ली और आसपास के प्रदेशों में पुलिस को मिली अज्ञात लाशों का विवरण प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) के माध्यम से आठ राज्यों में मिले लावारिस शवों की जानकारी हासिल करें। अज्ञात शवों के विवरण की जानकारी के लिए आपको नाम, लाश मिलने वाली तारीख, आयु सीमा, ऊंचाई, धर्म, लिंग , राज्य आदि की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा आप किसी राज्य विशेष में मिले अज्ञात शवों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

दिल्ली और आसपास के प्रदेशों से लापता व्यक्तियों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) के माध्यम से आठ राज्यों के लापता व्यक्तियों की जानकारी हासिल करें। आपको लापता व्यक्ति के बारे में कुछ जानकारियां जैसे कि गुम होने की तारीख, नाम, पिता का नाम, धर्म, प्रदेश आदि उपलब्ध करानी होंगी। यह सुविधा दिल्ली पुलिस, गुड़गांव पुलिस, राजस्थान पुलिस, उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा समन्वित रूप से उपलब्ध कराई गई है।

दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से गायब या चोरी हुए मोबाइल फोन के विवरण लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिल्ली पुलिस के जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) के माध्यम से आठ प्रदेशों में चोरी और गुम हुए मोबाइलों की जानकारी हासिल करें। आप गुम या चोरी हुए मोबाइल, तीन विकल्पों के आधार पर खोज सकते हैं। राज्य विशेष के फोन, या फोन के आईएमईआई नंबर की माध्यम से भी चोरी या गुम मोबाइल फोन की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से लापता बच्चों की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) के माध्यम से आठ राज्यों के लापता बच्चों की जानकारी हासिल करें। आपको लापता बच्चे का नाम, रंग, उम्र, गुम होते समय क्या वस्त्र पहना था, ऊंचाई, देखने में कैसा है और राज्य आदि की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। यह जानकारी दिल्ली पुलिस, गुड़गांव पुलिस, राजस्थान पुलिस, उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा समन्वित रूप से उपलब्ध कराई गई है।

दिल्ली नगर निगम द्वारा दी जा रही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिल्ली नगर निगम के विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाएं। आप कई सेवाओं जैसे कि जन्म का पंजीकरण और मृत्यु, संपत्ति कर, उद्योग अनुज्ञा पत्र, स्वास्थ्य व्यापार अनुज्ञा पत्र, पशु चिकित्सा अनुज्ञा पत्र, व्यापार / भंडारण अनुज्ञा पत्र, सामुदायिक भवन आरक्षण, निर्माण योजना, फार्म हाउस आरक्षण की स्थिति की जांच करने आदि सुविधाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति की जानकारी लेने संबंधी विकल्प भी ऑनलाइन उपलब्ध है।

दिल्ली की होहो बस पर दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए ऑनलाइन आरक्षण कराएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप दिल्ली की होहो बस के माध्यम से दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आरक्षण करवा सकते हैं। बस में चढ़ें/ उतरें ( होप ऑन / होप ऑफ) उन यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प है जो कि दिल्ली को लचीली समय सीमा में घूमना और देखना चाहते हैं। बस का मार्ग और नक्शा भी उपलब्ध कराया गया है।

दिल्ली पर्यटन में ऑनलाइन बुक कराए गए यात्रा संकुल के टिकट का पुनः मुद्रण करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप दिल्ली पर्यटन के साथ ऑनलाइन आरक्षित किए गए यात्रा संकुल के टिकट का पुनःमुद्रण कर सकते हैं। फिर से मुद्रण के लिए आपको दौरे की तारीख, टिकट का यात्री के नाम की विवरण संख्या (पीएनआर क्रमांक) आदि जानकारी उपलब्ध कराना होगी।

दिल्ली पर्यटन द्वारा जारी यात्रा संकुल का ऑनलाइन आरक्षण करवाएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिल्ली पर्यटन विभाग के विभिन्न यात्रा संकुल के लिए ऑनलाइन आरक्षण करवाएं। आप दिल्ली और आसपास के इलाकों के यात्रा संकुलों की उपलब्धता की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप यहां पर स्वयं और परिवार के लिए टिकट भी ऑनलाइन आरक्षित करवा सकते हैं। सभी टूर पैकेज की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

दिल्ली में अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र ऑनलाइन हासिल करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिल्ली में अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी हासिल करें। संबंधित दस्तावेज, कागज, जारी करने वाला प्राधिकारी, पात्रता मानदंड आदि से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध हैं।

दिल्ली के बीएसईएस ग्राहकों के लिए बिजली के बिल के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का लाभ लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिल्ली में बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन करें। उपभोक्ता बिल का भुगतान करने के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य भुगतान विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। भुगतान प्रक्रिया के लिए अनुबंध खाता संख्या (सीए संख्या) आवश्यक है।