- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- तमिलनाडु
तमिलनाडु उत्पादन और वितरण निगम लिमिटेड द्वारा शिकायत निवारण को लेकर, दी गई जानकारी से अवगत हों
तमिलनाडु उत्पादन और वितरण निगम लिमिटेड द्वारा तय उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी लें। आप यहा कंपनी द्वारा दी जा रही बिजली की सेवाओं के बारे में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत कैसे दर्ज कराना है, इसका पूरा विवरण उपलब्ध है।
तमिलनाडु सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड में अपनी शिकायत दर्ज करवाएँ
आप तमिलनाडु सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (आविन) की सेवाओं एवं उत्पादों से संबंधित शिकायत यहाँ दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको अपना नाम, फ़ोन नंबर, ई-मेल, आवास का पता एवं शिकायत के स्वरुप इत्यादि का विवरण देना होगा।
पुलिस सत्यापन सेवाओं (स्वयं/नौकरी/किरायेदार/घरेलू-सहायता) का विवरण सत्यापित करें, तमिलनाडु पुलिस
पुलिस सत्यापन सेवाओं (स्वयं/नौकरी/किरायेदार/घरेलू-सहायता) का विवरण सत्यापित करें, तमिलनाडु पुलिस
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में अग्निशमन केंद्रों की सूची
तमिलनाडु में स्थित फायर स्टेशनों की सूची यहाँ दी गई है। आप फायर स्टेशन का नाम, प्रभाग का नाम एवं संपर्क विवरणी देख सकते हैं। विभिन्न प्रभागों के फायर स्टेशनों के नंबर यहाँ दिए गए हैं।
तकनीकी संस्थानों ई-शासन तमिलनाडु के पोर्टल
परीक्षा परिणामों की जाँच, प्रमाण पत्र की पुष्टि आदि ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। संस्थानों के लिए लॉगिन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। आवेदक उपस्थिति, पालिटेक्निक कॉलेजों जिलावार सूची और छात्रवृत्ति आदि की जांच कर सकते हैं। पंजीकरण संख्या उपलब्ध कराने के द्वारा परीक्षाओं का ब्यौरा खोज सकते हैं। प्रमाण पत्र उनके पंजीकरण संख्या उपलब्ध कराने के द्वारा सत्यापित किया जा सकता है।
तमिलनाडु के अपने पंजीकृत जमीनी अभिलेखों का सत्यापन करें
आप तमिलनाडु के अपने पंजीकृत जमीनी अभिलेखों का सत्यापन कर सकते हैं। यह सुविधा तमिलनाडु राज्य सरकार के इलेक्ट्रॉनिक सेवा पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके लिए आपको अपने जिले, तालुक एवं अपने गाँव के नाम का चयन करना होगा एवं सर्वेक्षण संख्या, संदर्भ संख्या एवं अपने उपखंड की जानकारी देनी होगी।
वाहन विवरण सत्यापित करें, तमिलनाडु पुलिस
वाहन विवरण सत्यापित करें, तमिलनाडु पुलिस
चेन्नई उच्च न्यायालय में चल रहे मुकदमों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें
चेन्नई उच्च न्यायालय में चल रहे मुकदमों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें। चेन्नई उच्च न्यायालय के निपटाए गए और लंबित मामलों के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। उपयोगकर्ता मुकदमा संख्या, याचिकाकर्ता नाम, प्रतिवादी का नाम, अधिवक्ता नाम और निचली अदालत के विवरण से चेन्नई उच्च न्यायालय में पंजीकृत मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
तमिलनाडु में पानी की आपूर्ति के लिए आवेदन करें
तमिलनाडु में पानी की आपूर्ति (प्रपत्र "ए") हेतु आवेदन करें। आवश्यक दस्तावेजों और प्रपत्र भरने के लिए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई है। आवेदक प्रपत्र डाउनलोड कर आगे भी उपयोग कर सकते हैं।
चेन्नई मेट्रोपॉलिटन जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के साथ शिकायत की स्थिति की जाँच करें, तमिलनाडु
उपयोगकर्ता तमिलनाडु सरकार के नगर निगम प्रशासन और जल आपूर्ति विभाग के तहत एक संगठन, चेन्नई मेट्रोपॉलिटन जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के साथ दर्ज शिकायत की स्थिति की जांच कर सकते हैं। आप अपनी शिकायत पर विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए एक संदर्भ संख्या प्रदान कर सकते हैं।