तमिलनाडु

135 सेवाएं

तमिलनाडु के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में मिल रही ई सेवाओं की जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तमिलनाडु के परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई ई सेवा का लाभ लें| ई-सेवा के अंतर्गत ऑनलाइन प्रशिक्षु लाइसेंस के लिए आवेदन, शिकायत पंजीकरण, शिकायत की स्थिति की जानकारी, लाइसेंस के लिए मुलाकात निर्धारण, आरटीओ विवरण, सभी ऑनलाइन दिए गए हैं| इसके अलावा दूसरी सेवाएं, जैसे कि करों की दर, संपर्क विवरण, सभी लाइसेंस के लिए सिटिजन चार्टर और परमिट से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध हैं| विभागीय उपयोगकर्ताओं का लॉगइन, बैंक / फाइनेंसर लॉगगिन और डीलर / ड्राइविंग स्कूल लॉगइन के लिंक भी प्रदान किए गए हैं|

तमिलनाडु में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवेदन प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया जन्म प्रमाण पत्र जारी करने हेतु आवेदन प्रपत्र प्राप्त करें। आवेदक प्रपत्र को डाउनलोड कर आगे भी उपयोग कर सकते हैं। प्रपत्र भरने के लिए निर्देश उपलब्ध हैं।

तमिलनाडु में नया राशन कार्ड के लिए आवेदन

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

सहकारिता, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, तमिलनाडु द्वारा नये राशन कार्ड या परिवार कार्ड के लिए डाउनलोडेबल आवेदन प्रपत्र दिया गया है। आवेदक प्रपत्र डाउनलोड कर आवश्यकतानुसार भर सकते हैं।

चेन्नई नगर निगम द्वारा जारी जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन पुष्टि करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

चेन्नई नगर निगम द्वारा दी जा रही सुविधा के अनुसार जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन सत्यापित और मुद्रित कराएं। इसके लिए आपको कुछ मूल जानकारियां उपलब्ध करानी होंगीं, जैसे कि नाम, लिंग, अस्पताल का नाम आदि।

तमिलनाडु सरकार के यातायात विभाग में दर्ज कराई गई शिकायत की स्थिति देखें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

तमिलनाडु के परिवहन विभाग को जमा की गई अपनी शिकायत की वर्तमान स्थिति की जानकारी हासिल करें| आप शिकायत आवेदन की आईडी की जानकारी देकर, ऑनलाइन शिकायत की स्थिति का पता लगा सकते हैं|

चेन्नई के ऋण वसूली अपीलीय न्यायाधिकरण में चल रहे मामलों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

चेन्नई के ऋण वसूली अपीलीय न्यायाधिकरण में चल रहे मामलों की जानकारी तिथि के आधार पर लें। प्रकरण क्रमांक, वाद शीर्षक और हो रही कार्रवाई का विस्तृत विवरण दिया गया है।

तमिलनाडु में पंजीकृत संस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तमिलनाडु के पंजीकरण विभाग में पंजीकृत संस्‍थाओं की जानकारी प्राप्त करें। प्रयोक्‍ता जिला, क्षेत्र और संस्‍था के नाम की जानकारी देकर राज्य में पंजीकृत संस्‍थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप प्रमुख शब्दों के आधार पर भी पंजीकृत संस्‍थाओं के नाम खोज सकते हैं।

तमिलनाडु में कानूनी दायादता प्रमाणपत्र के लिए आवेदन

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

तमिलनाडु में कानूनी दायादता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन हेतु राजस्व विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया डाउनलोडेबल प्रपत्र दिया जाता है। प्रपत्र भरने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। आवेदक प्रपत्र डाउनलोड कर आवश्यकतानुसार भर सकते हैं।

तमिलनाडु के कृषि लाइसेंस एवं प्रमाण-पत्र से संबंधित प्रपत्रों की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

आप तमिलनाडु के कृषि विभाग द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न कृषि लाइसेंस एवं प्रमाण-पत्रों के लिए आवश्यक प्रपत्र यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। व्यापारी प्रमाण-पत्र, प्रमाण-पत्र के नवीकरण, कीटनाशक बनाने हेतु पंजीकरण, कीटनाशक बनाने के लिए आवश्यक लाइसेंस, कीटनाशक बेचने के लिए प्रमाण पत्र के नवीकरण इत्यादि से संबंधित प्रपत्र यहाँ उपलब्ध हैं।

तमिलनाडु पुलिस स्टेशन में दर्ज कराये गए अपने एफआईआर की स्थिति की जाँच करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप तमिलनाडु पुलिस स्टेशन में दर्ज कराये गए अपने एफआईआर की स्थिति यहाँ देख सकते हैं। इसके लिए आपको जिला का नाम, पुलिस स्टेशन का नाम, एफआईआर संख्या, एफआईआर दर्ज करने की तिथि एवं समय की जानकारी देनी होगी।